West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

उत्तर भारत में 'पुष्पा 2' की बुकिंग को लेकर मचा हंगामा, थिएटर्स ने हटाई अल्लू अर्जुन की फिल्म

Pushpa 2 Controversy: फिल्म 'पुष्पा 2' का तीसरा हफ्ता शुक्रवार से शुरू होने वाला था और इसके बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन गुरुवार शाम को जब दर्शकों ने 'पुष्पा 2' की बुकिंग करने की कोशिश की, तो टिकट बुकिंग ऐप्स पर यह फिल्म गायब मिली.

Pinterest
Princy Sharma

Pushpa 2 Removed From North Indian Theatres: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' हिंदी सिनेमा में अपनी रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म ने अपने दूसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है, लेकिन अब एक नया विवाद सामने आया है. उत्तर भारत के टॉप मल्टीप्लेक्स चेन ने गुरुवार शाम से 'पुष्पा 2' की बुकिंग कुछ समय के लिए बंद कर दी, जिसके बाद फिल्म की शोज की availability को लेकर चर्चाएं गर्म हो गईं.  हालांकि कुछ समय बाद शोज फिर से अवेलेबल होने लगे, लेकिन यह घटनाक्रम दर्शकों और उद्योग के लिए चौंकाने वाला था,.

फिल्म 'पुष्पा 2' का तीसरा हफ्ता शुक्रवार से शुरू होने वाला था और इसके बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड्स की उम्मीद जताई जा रही थी. लेकिन गुरुवार शाम को जब दर्शकों ने 'पुष्पा 2' की बुकिंग करने की कोशिश की, तो टिकट बुकिंग ऐप्स पर यह फिल्म गायब मिली. रिपोर्ट्स के अनुसार, यह स्थिति तब पैदा हुई जब फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी और नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर-आईनॉक्स के बीच स्क्रीन शेयरिंग को लेकर असहमति हो गई.

'बेबी जॉन' की रिलीज से जुड़ा विवाद

अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या कारण था कि 'पुष्पा 2' की बुकिंग को अचानक रोका गया. सूत्रों के मुताबिक, इसका कारण अगली हफ्ते रिलीज होने वाली वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' है. वरुण की यह फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है. मेकर्स ने खासतौर पर यह डेट इसलिए चुनी है ताकि फिल्म को लंबे हॉलिडे वीकेंड का फायदा मिल सके.

जब एक नई फिल्म रिलीज होती है, तो थिएटर्स को स्क्रीन्स की priority के लिए समझौते करने पड़ते हैं. लेकिन 'पुष्पा 2' अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है, फिल्म के निर्माता इसके स्क्रीन काउंट को कम करने के लिए तैयार नहीं थे.

'पुष्पा 2' के डिस्ट्रीब्यूटर की शर्त

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनिल थडानी ने सभी प्रदर्शकों से यह शर्त रखी थी कि 'पुष्पा 2' और 'बेबी जॉन' दोनों को समान स्क्रीन काउंट मिलेगा यानी, 'बेबी जॉन' की रिलीज के बावजूद 'पुष्पा 2' की स्क्रीन कम नहीं की जाएगी. थडानी ने यह भी मांग की थी कि इस शर्त को लिखित में स्वीकार किया जाए और अगर ऐसा नहीं होता तो अगले हफ्ते रिलीज ऑर्डर नहीं मिलेगा, जिससे फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने में समस्या हो सकती थी.

क्या है पीवीआर-आईनॉक्स का रोल?

यह विवाद और भी दिलचस्प इसलिए है क्योंकि 'बेबी जॉन' का distribution rights पीवीआर आईनॉक्स पिक्चर्स के पास है. पिछली दिवाली में भी अनिल थडानी और पीवीआर के बीच इसी तरह का विवाद सामने आया था. तब जहां अनिल थडानी 'भूल भुलैया 3' के डिस्ट्रीब्यूटर थे, वहीं पीवीआर के पास 'सिंघम अगेन' थी और मल्टीप्लेक्स चेन ने 'सिंघम अगेन' की बुकिंग पहले खोली थी जबकि सिंगल स्क्रीन थिएटर्स पर 'भूल भुलैया 3' की बुकिंग पहले शुरू हुई थी.

क्या हुआ आखिरकार?

गुरुवार शाम को यह विवाद सुलझा लिया गया और ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयन ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अनिल थडानी और पीवीआर के बीच मसला हल हो गया है. इसके बाद कुछ ही देर में 'पुष्पा 2' की बुकिंग फिर से शुरू हो गई. अब सवाल यह उठता है कि 'बेबी जॉन' को कितनी स्क्रीन मिलेगी, क्योंकि इसके लिए एक नई शर्त के तहत 'पुष्पा 2' के स्क्रीन काउंट को बनाए रखने की बात की गई थी.