इंतजार खत्म! OTT पर रिलीज हुई प्रियंका चोपड़ा की Citadel Season 2; जानें कहां देख पाएंगे?
तीन साल इंतजार के बाद आखिरकार यह Citadel Season वापस लौट रहा है. रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाई गई इस सीरीज के सभी एपिसोड आज एक साथ रिलीज हो जाएंगे. भारत में दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है. मेकर्स ने दर्शकों से खास अपील की है कि वे स्पॉइलर्स से बचें और खुद सीरीज का मजा लें.
मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर एक्शन और सस्पेंस से भरी दुनिया में वापसी कर रही हैं. उनकी स्पाई सीरीज Citadel Season 2 आज यानी 6 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है. रिचर्ड मैडेन के साथ प्रियंका की जोड़ी दोबारा दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है.
तीन साल इंतजार के बाद आखिरकार यह पॉपुलर शो वापस लौट रहा है. रूसो ब्रदर्स द्वारा बनाई गई इस सीरीज के सभी एपिसोड आज एक साथ रिलीज हो जाएंगे. भारत में दोपहर 12:30 बजे से स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है. मेकर्स ने दर्शकों से खास अपील की है कि वे स्पॉइलर्स से बचें और खुद सीरीज का मजा लें.
कहानी क्या है?
Citadel Season 2 में प्रियंका और रिचर्ड की टीम एक नई खतरनाक साजिश को रोकने के लिए जोखिम भरे मिशन पर निकलती है. ग्लोबल जासूसी एजेंसी सिटाडेल की ये एजेंट्स दुनिया भर में फैले खतरे से लड़ते नजर आएंगे. तेज एक्शन, ट्विस्ट भरा प्लॉट और हाई-प्रोडक्शन वैल्यू इस सीजन की खासियत है.
स्टार कास्ट
सीरीज में मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडेन के अलावा स्टेनली टुची, एशले कुमिंग्स, जैक रेनर, लेस्ली मैनविल, मैट बेरी, लीना एल अरबी, गेब्रियल लियोन, मर्ले डैंड्रिज समेत कई दमदार कलाकार शामिल हैं.
भारतीय वर्जन का भी कनेक्शन
Citadel को भारत में राज और डीके ने Citadel: Honey Bunny नाम से बनाया था, जिसमें वरुण धवन और सामंथा रूथ प्रभु मुख्य भूमिका में थे. यह वर्जन भी दर्शकों को काफी पसंद आया था. अब ओरिजिनल सीरीज का नया सीजन आने से फैंस का उत्साह और बढ़ गया है.
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों ग्लोबल स्तर पर बेहद व्यस्त हैं. हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, वह हर जगह अपनी मेहनत और स्टाइल से छा रही हैं. Citadel Season 2 उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि साबित हुई है.
कब और कहां देखें?
रिलीज डेट: 6 मई 2026
प्लेटफॉर्म: Prime Video
समय: भारत में दोपहर 12:30 बजे
फॉर्मेट: सभी एपिसोड एक साथ
अगर आप एक्शन, सस्पेंस और हाई-ऑक्टेन ड्रामा पसंद करते हैं तो Citadel Season 2 आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. प्रियंका की फैंस पहले से ही सोशल मीडिया पर इस सीरीज को लेकर चर्चा कर रही हैं.