T20 World Cup 2026 Budget 2026

प्रियंका चोपड़ा को देखकर भारती ने खरीदी थी 20 लाखी की लग्जरी घड़ी, अब देसी गर्ल ऐसे किया रिएक्ट

कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने हाल ही में अपनी ज़िंदगी का सबसे महंगा तोहफ़ा खुद को दिया है. कॉमेडियन ने एक 20 लाख रुपये की बुल्गारी सर्पेंटी घड़ी है. मज़ेदार बात ये है कि भारती ने यह लग्ज़री वॉच प्रियंका चोपड़ा को देखकर खरीदी थी.

youtube
Babli Rautela

मुंबई: भारती सिंह सिर्फ हंसी की दुनिया की रानी नहीं हैं, बल्कि अपने दिल से जीने वाली इंसान भी हैं. अपने व्लॉग्स में वह अपनी असली जिंदगी दिखाने से नहीं हिचकिचातीं. हाल ही में भारती ने अपने एक व्लॉग में खुलासा किया कि उन्होंने बुल्गारी (BVLGARI) ब्रांड की सर्पेंटी बोगास कलेक्शन से एक लग्जरी घड़ी खरीदी है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये है.

भारती ने व्लॉग में बताया कि उन्होंने यह घड़ी तब खरीदी जब उन्होंने इसे प्रियंका चोपड़ा की कलाई पर देखा था. उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज़ में कहा, 'प्रियंका चोपड़ा, मैंने भी ले ली घड़ी, सुन रही हूं क्या! दोस्तों, इस व्लॉग को शेयर करो ताकि ये प्रियंका तक पहुंचे. मैंने ये घड़ी उनके हाथ में देखी थी और तबसे दिल में बिठा ली थी.'  भारती के पति हर्ष लिम्बाचिया ने मजाक में कहा कि शायद प्रियंका उनका व्लॉग नहीं देख रही होंगी. लेकिन भारती ने मजे से जवाब दिया, 'देखेगी, ज़रूर देखेगी — वो भी इंडियन है, दिल से कनेक्शन है.'

भारती की वीडियो पर आया प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन

भारती का व्लॉग इंटरनेट पर वायरल होते ही प्रियंका चोपड़ा तक पहुंच गया. और फिर हुआ वो, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी, प्रियंका ने खुद भारती को रिप्लाई किया! प्रियंका ने कमेंट किया, 'मैं देख रही हूं और तुमपे ये देखो इतनी अच्छी लग रही है मुझसे भी ज्यादा. तुम बुल्गारी की अगली एम्बेसडर हो. बस अब तक उनको मालूम नहीं था. तुम्हें और तुम्हारे परिवार को बहुत सारा प्यार भेज रही हूं.' प्रियंका का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने दोनों के इस प्यारे बॉन्ड को खूब सराहा.

BVLGARI टीम ने भी दी रिएक्शन

सिर्फ प्रियंका ही नहीं, बल्कि Bvlgari की टीम ने भी भारती के व्लॉग पर प्यार जताया. ब्रांड की सीनियर आर्ट डायरेक्टर दिलजीत तेजनानी ने लिखा, 'प्रियंका मैम के साथ-साथ हम सब BVLGARI से सुन रहे हैं @bhartisingvlog जी – आप पर हमारा सर्पेंटी कलेक्शन देखकर बहुत सम्मानित महसूस हो रहा है.' यह देखकर भारती खुशी से फूली नहीं समाईं और बोलीं, 'अब तो मैं भी इंटरनेशनल बुल्गारी परिवार की सदस्य हो गई.'