प्रियंका चोपड़ा बनीं 98वें ऑस्कर की प्रेजेंटर्स, दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड सेरेमनी की स्टार्स की लिस्ट में हुई शामिल
प्रियंका के साथ इस बार कई बड़े नाम प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जैसे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे, पॉल मेस्कल, विल अर्नेट और ग्विनेथ पाल्ट्रो. पहले से घोषित प्रेजेंटर्स में एड्रियन ब्रॉडी, जेवियर बार्डेम, किरण कल्किन, क्रिस इवांस, डेमी मूर, कुमैल नंजियानी, माया रुडोल्फ और जोई सालदाना जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं.
मुंबई: बॉलीवुड की ग्लोबल क्वीन प्रियंका चोपड़ा जोनास एक बार फिर दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड्स में धमाल मचाने वाली हैं. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने शुक्रवार को घोषणा की कि प्रियंका 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर 2026) में प्रेजेंटर के रूप में स्टेज पर नजर आएंगी. यह खबर फैंस के लिए बेहद गर्व का मौका है, क्योंकि प्रियंका भारतीय सिनेमा की ऐसी स्टार हैं जो हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं.
प्रियंका चोपड़ा बनीं 98वें ऑस्कर की प्रेजेंटर्स
प्रियंका के साथ इस बार कई बड़े नाम प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हैं, जैसे रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ऐन हैथवे, पॉल मेस्कल, विल अर्नेट और ग्विनेथ पाल्ट्रो. पहले से घोषित प्रेजेंटर्स में एड्रियन ब्रॉडी, जेवियर बार्डेम, किरण कल्किन, क्रिस इवांस, डेमी मूर, कुमैल नंजियानी, माया रुडोल्फ और जोई सालदाना जैसे सुपरस्टार्स शामिल हैं.
एकेडमी ने कहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई नामों की घोषणा होगी. यह प्रियंका के लिए पहली बार नहीं है जब वे ऑस्कर से जुड़ी हैं. साल 2021 में उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ 93वें ऑस्कर की नॉमिनेशन्स की घोषणा की थी. अब एक दशक बाद वे प्रेजेंटर्स के रूप में वापसी कर रही हैं, जो उनके ग्लोबल स्टारडम को और मजबूत करता है.
देसी गर्ल ने यूं जाहिर की खुशी
प्रियंका ने इस खबर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- 'The 2026 Academy Awards' और फैंस ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. 98वें ऑस्कर की मेजबानी इस बार कॉमेडियन कोनन ओ'ब्रायन कर रहे हैं. यह समारोह 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में होगा. यह लाइव ABC पर टेलीकास्ट होगा और Hulu पर स्ट्रीम किया जाएगा. रेड कार्पेट शो शाम 6:30 बजे ET (भारतीय समयानुसार सुबह) से शुरू होगा, जबकि मुख्य समारोह 7 बजे ET से.
'द ब्लफ' को लेकर चर्चा में एक्ट्रेस
प्रियंका फिलहाल अपनी नई फिल्म 'द ब्लफ' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें वे लीड रोल में हैं. इस फिल्म ने भी काफी अटेंशन खींचा है. ऑस्कर में उनकी मौजूदगी न सिर्फ भारतीयों के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह दिखाता है कि भारतीय टैलेंट अब हॉलीवुड में कितना मजबूत हो चुका है. फैंस का कहना है कि प्रियंका का स्टाइल, ग्रेस और कॉन्फिडेंस ऑस्कर स्टेज पर छा जाएगा. यह साल प्रियंका के लिए काफी खास रहा है, जहां वे फिल्मों, बिजनेस और फैमिली लाइफ को बैलेंस कर रही हैं. ऑस्कर में प्रेजेंट करना उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है.