बॉलीवुड में फिर हुई प्रियंका चोपड़ा की एंट्री! इस फिल्ममेकर के कैमियो रोल में दिखाई देंगी ग्लोबल स्टार?
ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. खबरों की मानें को कहा जा रहा है कि वह मीरा नायर की अमृता शेर गिल पर बन रही बायोपिक में दिखाई देंगी.
मुंबई: बॉलीवुड और इंटरनेशनल सिनेमा के बीच अपनी मजबूत पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई शूट नहीं बल्कि अपकमिंग फिल्म है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि वह फिल्म मेकर मीरा नायर की मोस्टअवेटेड बायोपिक में कैमियो कर सकती हैं.
फिल्ममेकर मीरा नायर की ड्रीम प्रोजेक्ट मानी जा रही यह फिल्म मशहूर पेंटर अमृता शेरगिल की जिंदगी पर आधारित है. अब खबरें आ रही हैं कि प्रियंका इस फिल्म में एक खास भूमिका में नजर आ सकती हैं, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म में एक खास कैमियो रोल के लिए अप्रोच किया गया था और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है. सूत्रों का दावा है कि प्रियंका ने हाल ही में इस कैमियो की शूटिंग भी पूरी कर ली है. बताया जा रहा है कि वह पहले हैदराबाद में अपने दूसरे प्रोजेक्ट के सिलसिले में थीं, जिसके बाद उन्होंने अमृतसर जाकर दो दिन तक इस फिल्म की शूटिंग की. हालांकि, मेकर्स ने इस बारे में आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कंफर्म नहीं किया है, जिससे यह खबर और भी दिलचस्प बन गई है.
अमृता शेर गिल की जिंदगी पर आधारित फिल्म
अमृता शेरगिल भारतीय कला जगत की एक बेहद महत्वपूर्ण शख्सियत रही हैं. उनकी जिंदगी भारत, हंगरी और फ्रांस जैसे देशों से जुड़ी रही, और यही इस फिल्म की खास बात भी होगी. फिल्म में उनके 1915 से 1941 तक के जीवन को दिखाया जाएगा. मीरा नायर इस प्रोजेक्ट पर लंबे समय से काम कर रही हैं और इसे अपनी ड्रीम फिल्म मानती हैं.
क्यों खास है यह प्रोजेक्ट
यह फिल्म सिर्फ एक बायोपिक नहीं बल्कि एक पीरियड ड्रामा भी होगी, जिसमें अलग अलग संस्कृतियों का मिश्रण देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म को बनाने के लिए मीरा नायर को करीब चार साल तक प्रोड्यूसर्स को मनाना पड़ा. फिल्म में तबू जैसी दमदार एक्ट्रेस की मौजूदगी इसे और मजबूत बनाती है. साथ ही, बताया जा रहा है कि इसमें 15 से ज्यादा कलाकार नजर आएंगे, जिससे इसकी भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है.
और पढ़ें
- चेहरे का रंग देखकर मिलता है बॉलीवुड में काम...? नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने उठाया फिल्म इंडस्ट्री के कारनामों से पर्दा
- Bhoot Bangla Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'भूत बंगला' का डंका, 10 दिन में ही अक्षय कुमार ने लगा दी सेंचुरी!
- हिंदी फिल्मों में डेब्यू कर रही हैं साउथ की ये एक्ट्रेस, आमिर खान के सामने क्यों हुईं इमोशनल?