'यह सब उम्र के साथ...', अब कैसी है प्रेम चोपड़ा की तबीयत? दामाद ने दिया हेल्द अपडेट
सोमवार को बॉलीवुड के फैंस के लिए एक के बाद एक दुखद खबरें आईं. पहले एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई और फिर 90 साल के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा को हार्ट की समस्या के कारण मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया.
मुंबई: बॉलीवुड के फैंस के लिए सोमवार का दिन बेहद दुखद खबरों से भरा रहा. पहले दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई और फिर एक और बुरी खबर आई कि बॉलीवुड के मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 90 साल के प्रेम चोपड़ा को हार्ट से जुड़ी समस्याओं की वजह से अस्पताल में दाखिल किया गया है. इस खबर को उनके दामाद ने कंफर्म किया और एक्टर की तबीयत के बारे में अपडेट भी दिया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकास भल्ला ने बताया कि प्रेम चोपड़ा अभी मेडिकल निगरानी में हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि ये समस्याएं उम्र से जुड़ी हैं और चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. विकास ने भरोसा दिलाया कि यह एक नियमित मेडिकल प्रक्रिया है, जिससे ज्यादा घबराने की कोई बात नहीं है. उन्होंने कहा, 'यह सब उम्र के साथ होता है, यह कोई नई बात नहीं है. चिंता करने की कोई बात नहीं है, वह जल्द ठीक हो जाएंगे.'
अस्पताल ने दी स्थिति के बारे में जानकारी
लीलावती अस्पताल ने भी एक ऑफिशियल बयान जारी किया है, जिसमें प्रेम चोपड़ा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया गया. अस्पताल ने कहा कि प्रेम चोपड़ा की हालत क्रिटिकल नहीं है. उन्होंने कहा, 'प्रेम चोपड़ा जी को दो दिन पहले उनके फैमिली कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नितिन गोखले के अंडर लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उन्हें हार्ट से जुड़ी समस्याएं हैं, साथ ही वायरल और लंग इन्फेक्शन भी हो गया है. हालांकि, वह ICU में नहीं हैं बल्कि सामान्य वार्ड में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है.'
प्रेम चोपड़ा का बॉलीवुड करियर
प्रेम चोपड़ा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में लंबा समय बिताया और कई हिट फिल्मों में अपने विलेन के किरदार से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया. उनका प्रसिद्ध डायलॉग 'प्रेम नाम है, प्रेम चोपड़ा' आज भी लोगों के बीच खूब चर्चा में रहता है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से अनगिनत फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. हाल ही में, वह रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे. प्रेम चोपड़ा के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं और सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे.