menu-icon
India Daily

Preity Zinta Warning: ‘मेरा काली अवतार सामने आएगा’, किस बात पर तमतमाई प्रीति जिंटा? दी खुली धमकी

Preity Zinta No-Photo Rule: प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक्स पर आयोजित ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में खुलकर बात की. उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए और अपने निजी व पेशेवर जीवन की कुछ अनकही बातें साझा कीं. इस दौरान, उनके बच्चों की निजता को लेकर उनका सख्त रवैया सुर्खियों में छा गया.

babli
Edited By: Babli Rautela
Preity Zinta Warning: ‘मेरा काली अवतार सामने आएगा’, किस बात पर तमतमाई प्रीति जिंटा? दी खुली धमकी
Courtesy: Social Media

Preity Zinta No-Photo Rule: बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने हाल ही में अपने फैंस के साथ एक्स पर आयोजित ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में खुलकर बात की. 13 मई, मंगलवार को व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए और अपने निजी व पेशेवर जीवन की कुछ अनकही बातें साझा कीं. इस दौरान, उनके बच्चों की निजता को लेकर उनका सख्त रवैया सुर्खियों में छा गया.

एक प्रशंसक ने पूछा, 'आपके बारे में फैन को कौन सी बात नहीं पता?' इसके जवाब में प्रीति ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, 'मुझे मंदिरों में, सुबह-सुबह उड़ान के बाद, बाथरूम में या सुरक्षा जांच के दौरान तस्वीरें लेना बिल्कुल पसंद नहीं.' लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके उस बयान ने, जिसमें उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों जिया और जय की तस्वीरें खींचने वालों को सख्त चेतावनी दी.
'मेरे बच्चों की तस्वीरें लेने से मेरा काली अवतार सामने आएगा, वरना मैं खुशमिजाज इंसान हूं,' 

निजता का सम्मान करने की अपील

प्रीति ने न सिर्फ पपराजी बल्कि फैंस से भी उनकी निजता का सम्मान करने की गुजारिश की. उन्होंने लिखा, 'मेरी अनुमति के बिना वीडियो बनाना शुरू न करें, यह बहुत परेशान करता है. कृपया मुझसे विनम्रता से पूछें और मेरे बच्चों को अकेला छोड़ दें.' प्रीति ने अपने बच्चों के लिए सख्त नो-फोटो नीति अपनाई है और अपने इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें शेयर करते समय उनके चेहरे छिपाने का पूरा ध्यान रखती हैं.   

बॉलीवुड सितारों का बच्चों की निजता पर जोर

प्रीति अकेली नहीं हैं जो अपने बच्चों की निजता को लेकर सतर्क हैं. आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनुष्का शर्मा, विराट कोहली और बिपाशा बसु जैसे सितारे भी अपने बच्चों की तस्वीरें खींचे जाने के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हैं. यह ट्रेंड बॉलीवुड में बच्चों की निजता को प्राथमिकता देने की बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है.  

प्रीति ने 2016 में लॉस एंजिल्स के वित्तीय विश्लेषक जीन गुडइनफ से शादी की थी. 2021 में इस जोड़े ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जिया और जय का स्वागत किया. पेशेवर मोर्चे पर, प्रीति जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. खबरों की मानें तो वह ऋतिक रोशन की कृष 4 में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं.