सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं प्रीति जिंटा, अनशन खत्म करने की अपील करते हुए बोलीं- 'हर स्टूडेंट को मेरा सपोर्ट...'
प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में कहा- 'मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत शुरू करेगी, ताकि उनकी तबीयत न बिगड़े. सोनम प्लीज आप अपना अनशन खत्म करें. जितनी ये लड़ाई जरूरी है उतनी आपकी सेहत भी जरूरी है. आप और स्टूडेंट भारत और हमारे युवाओं के फ्यूचर के लिए लड़ रहे हैं.'
Preity Zinta Support Sonam Wangchuk: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की लड़ाई लड़ रहे सोनम वांगचुक का खुला समर्थन किया है. साथ ही उन्होंने सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की भावुक अपील भी की है. प्रीति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि यह लड़ाई जितनी जरूरी है, उतनी ही इनकी सेहत भी महत्वपूर्ण है.
सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा ने अपने पोस्ट में कहा- 'मुझे उम्मीद है कि हमारी सरकार सोनम वांगचुक और छात्र संगठनों के साथ बातचीत शुरू करेगी, ताकि उनकी तबीयत न बिगड़े. सोनम प्लीज आप अपना अनशन खत्म करें. जितनी ये लड़ाई जरूरी है उतनी आपकी सेहत भी जरूरी है. आप और स्टूडेंट भारत और हमारे युवाओं के फ्यूचर के लिए लड़ रहे हैं.'
Also Read
अभिनेत्री ने आगे लिखा कि शिक्षा प्रणाली को अपग्रेड करने की इस मुहिम में वह पूरी तरह से सोनम वांगचुक और छात्रों के साथ हैं. उन्होंने सभी को हिम्मत बनाए रखने की शुभकामनाएं भी दीं और पोस्ट का अंत 'जय हिंद' से किया. यह अपील ऐसे समय में आई है जब सोनम वांगचुक शिक्षा सुधार को लेकर अनशन पर बैठे हुए हैं. प्रीति जिंटा का यह समर्थन सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. कई लोग उनकी इस संवेदनशील अपील की तारीफ कर रहे हैं.
पिछले दिनों 'कॉकरोच जनता पार्टी' के 'संसद चलो' मार्च में भी कुछ बॉलीवुड सेलेब्स की भागीदारी देखने को मिली थी. इस प्रदर्शन में शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हुए थे. शबाना आजमी ने मार्च के दौरान कई वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए. एक वीडियो में उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर भी सामने आई थी.
'बंटवारा 1947' में आएंगी नजर
प्रीति जिंटा फिलहाल अपने काम को लेकर काफी व्यस्त हैं. वे जल्द ही फिल्म 'बंटवारा 1947' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. प्रीति का यह प्रोजेक्ट दर्शकों के बीच काफी चर्चित है. प्रीति जिंटा अपनी स्पष्ट बातचीत और सही समय पर सही मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं. चाहे वह पर्यावरण हो या शिक्षा, प्रीति अक्सर अपनी राय खुलकर रखती हैं. सोनम वांगचुक के समर्थन में उनका यह पोस्ट भी उसी का हिस्सा माना जा रहा है.