प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी! सामने आया 'फौजी' का नया पोस्टर, जानें कब आएगी फिल्म?
पोस्टर में प्रभास का लुक देखकर फैंस रोमांचित हैं. पोस्टर में प्रभास कीचड़ और खून से सने हुए नजर आ रहे हैं. उनके चारों तरफ लाशों का ढेर दिख रहा है. एक हाथ में बंदूक थामे हुए और गले में जनेऊ पहने प्रभास का यह अवतार बेहद खौफनाक और पावरफुल लग रहा है. पूरा शरीर खून और मिट्टी से भरा हुआ है, जो फिल्म की कहानी के बारे में संकेत देता है.
Fauzi New Poster: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘फौजी’ का नया दमदार पोस्टर जारी कर दिया गया है. इस पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी आधिकारिक घोषणा हो गई है. फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
सामने आया 'फौजी' का नया पोस्टर
पोस्टर में प्रभास का लुक देखकर फैंस रोमांचित हैं. पोस्टर में प्रभास कीचड़ और खून से सने हुए नजर आ रहे हैं. उनके चारों तरफ लाशों का ढेर दिख रहा है. एक हाथ में बंदूक थामे हुए और गले में जनेऊ पहने प्रभास का यह अवतार बेहद खौफनाक और पावरफुल लग रहा है. पूरा शरीर खून और मिट्टी से भरा हुआ है, जो फिल्म की कहानी के बारे में संकेत देता है.
Also Read
पहले प्रभास के 46वें जन्मदिन पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था. अब नए पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा ने फैंस में उत्साह बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि 'प्रभास का यह लुक देखकर इंतजार और मुश्किल हो गया है.' कई फैंस इसे प्रभास के करियर का सबसे अलग और बोल्ड लुक बता रहे हैं.
प्रभास की दमदार एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा
'फौजी' एक एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें प्रभास सैन्य पृष्ठभूमि वाले किरदार में नजर आएंगे. फिल्म की कहानी, वॉर बैकग्राउंड और प्रभास की दमदार एक्टिंग को लेकर काफी चर्चा है. निर्देशक और बाकी कलाकारों की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है, लेकिन पोस्टर से ही फिल्म की तीव्रता साफ झलक रही है.
जानें कब आएगी फिल्म?
प्रभास इस समय व्यस्ततम अभिनेताओं में से एक हैं. 'फौजी' के अलावा उनकी दूसरी बड़ी फिल्म 'स्पिरिट' भी तैयार हो रही है. 'स्पिरिट' 5 मार्च 2027 को रिलीज होगी. इस फिल्म में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में होंगी. दोनों फिल्मों की घोषणा हो चुकी है और फैंस इन दोनों प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.