Prabhas की 'फौजी' हुई पोस्टपोन, श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से टला बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश; जानें कब होगी रिलीज

प्रभास की मच अवेटेड फिल्म फौजी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है. फिल्म पहले 3 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली थी, जबकि श्रद्धा कपूर की ईथा 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

Social Media
Babli Rautela

प्रभास के फैंस को उनकी अपकमिंग फिल्म फौजी के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. प्रभास की यह फिल्म पहले 3 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, जबकि श्रद्धा कपूर स्टारर ईथा की रिलीज 4 दिसंबर 2026 तय थी. दोनों फिल्मों के बीच सिर्फ एक दिन का अंतर होने की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सीधा मुकाबला माना जा रहा था. अब फौजी की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्मों के बीच होने वाला बॉक्स ऑफिस क्लैश भी फिलहाल टल गया है.

फौजी की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन

फौजी की रिलीज डेट आगे बढ़ने की जानकारी माइथ्री मूवी मेकर्स के प्रोड्यूसर रवि शंकर ने दी. नानी की फिल्म द पैराडाइज से जुड़े एक इवेंट में उन्होंने बताया कि प्रभास की फिल्म को थोड़ा आगे किया जा रहा है. उन्होंने फिल्म को लेकर काफी उत्साह भी जताया और कहा कि दर्शकों ने बाहुबली के बाद प्रभास को इस तरह के शानदार लुक में नहीं देखा होगा. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म बड़े स्तर पर बनाई गई है और दर्शकों को लंबे समय तक याद रहने वाली है. हालांकि अभी तक फौजी की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. ऐसे में प्रभास के फैंस को फिल्म की नई तारीख के लिए मेकर्स के ऐलान का इंतजार करना होगा.

अक्षय कुमार की फिल्म भी हुई आगे

पहले 3 दिसंबर 2026 की रिलीज डेट पर अक्षय कुमार और विद्या बालन की एक फिल्म भी आने वाली थी. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज भी आगे बढ़ा दी गई है. ऐसे में फिलहाल 3 और 4 दिसंबर के रिलीज शेड्यूल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. फौजी के हटने के बाद श्रद्धा कपूर की ईथा के लिए बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला कम हो गया है.


ईथा को मिली सोलो रिलीज

श्रद्धा कपूर की ईथा अब 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म का टीजर कॉकटेल 2 के साथ दिखाया गया था, जिसके बाद इसे लेकर दर्शकों के बीच चर्चा शुरू हुई थी. टीजर में श्रद्धा कपूर के अलग अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा था. उनकी परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी चर्चा हुई. फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. ईथा पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी. बाद में इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई. उस समय फिल्म के यश की टॉक्सिक के साथ संभावित क्लैश की भी चर्चा थी. अब फिल्म को 4 दिसंबर की रिलीज डेट मिली है.