'कई बार नानी बना दिया...', सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी पर आया मां पूनम सिन्हा का रिएक्शक, कंफर्म की अफवाहें
सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही अफवाहों पर उनकी मां पूनम सिन्हा ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं चल रही हैं. अब इस पर उनकी मां पूनम सिन्हा ने खुलकर जवाब दिया है. एक इवेंट के दौरान बातचीत में पूनम ने हंसते हुए कहा कि उन्हें कई बार नानी बना दिया गया है. उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
पूनम सिन्हा ने इस मौके पर अपनी भावनाएं भी साझा कीं हैं. उन्होंने कहा कि उनके जीवन का सबसे खूबसूरत पल वह था जब उनके घर बेटियां आईं. उनके अनुसार, बेटियां जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी होती हैं और उनके बिना जीवन अधूरा लगता है.
प्रेग्नेंसी की अफवाहों का सच
दरअसल, साल 2025 में एक इवेंट के दौरान सोनाक्षी के लुक को देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया था कि वह अपना बेबी बंप छिपाने की कोशिश कर रही हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से फैलने लगीं. हालांकि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों ने इन खबरों को मजाक में उड़ा दिया था.
सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने साल 2024 में शादी की थी. शादी से पहले दोनों करीब सात साल तक रिलेशनशिप में रहे. उनकी पहली मुलाकात 2013 में एक पार्टी में हुई थी और धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती गईं. शादी एक प्राइवेट समारोह में हुई थी जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
सोनाक्षी ने भी दिया था मजेदार जवाब
जब अफवाहें ज्यादा बढ़ीं, तो सोनाक्षी ने खुद भी इस पर मजेदार अंदाज में अपना रिएक्शन साझा किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था कि यह इतिहास की सबसे लंबी प्रेग्नेंसी है जो 16 महीने से चल रही है. उनका यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आया और इससे अफवाहों पर विराम लग गया. जहीर इकबाल ने भी इन खबरों पर हल्के फुल्के अंदाज में मजाक किया था. एक इवेंट में उन्होंने मजाक में सोनाक्षी के पेट पर हाथ रखकर पोज दिया और बाद में साफ किया कि वह सिर्फ मजाक कर रहे थे.
आज के डिजिटल समय में अफवाहें बहुत तेजी से फैलती हैं. खासकर सेलेब्रिटीज को लेकर लोग छोटी सी बात को भी बड़ा बना देते हैं. सोनाक्षी का यह मामला भी इसी का एक उदाहरण है, जहां एक साधारण अंदाज को गलत तरीके से पेश किया गया.