जवानी में पिता संग किया KISS, 11 साल की शादी को तोड़ा, 90s की इस हसीना के आज भी होते हैं खूब चर्चे; पहचाना?
पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ. सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने पिता महेश भट्ट की टीवी फिल्म 'डैडी' से डेब्यू किया. इसके बाद 90s में उनकी फिल्में सुपरहिट रहीं. 'दिल है कि मानता नहीं' में आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया.
मुंबई: ये हैं बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पूजा भट्ट. आज 24 फरवरी 2026 को उनका 54वां जन्मदिन है. महेश भट्ट की बेटी होने के बावजूद पूजा कभी पिता की छत्रछाया में नहीं रही, बल्कि अपनी मेहनत और बोल्ड फैसलों से अलग पहचान बनाई. उनकी जिंदगी फिल्मों, विवादों और मजबूत फैसलों की कहानी है.
90s में धूम मचाई
पूजा भट्ट का जन्म 24 फरवरी 1972 को मुंबई में हुआ. सिर्फ 17 साल की उम्र में उन्होंने पिता महेश भट्ट की टीवी फिल्म 'डैडी' से डेब्यू किया. इसके बाद 90s में उनकी फिल्में सुपरहिट रहीं. 'दिल है कि मानता नहीं' में आमिर खान के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया. 'सड़क', 'जख्म', 'चाहत', 'सनम तेरी कसम' जैसी फिल्मों में उन्होंने ग्लैमरस और परफॉर्मेंस से छाप छोड़ी. वो उस दौर की बोल्ड और खूबसूरत हसीनाओं में शुमार थीं, जो स्क्रीन पर अलग अंदाज दिखाती थीं.
पिता के साथ विवादास्पद फोटोशूट
पूजा की जिंदगी में सबसे बड़ा विवाद 90s में आया, जब एक मैगजीन कवर पर वो अपने पिता महेश भट्ट के साथ लिपलॉक करते नजर आईं. ये फोटोशूट काफी चर्चा में रहा और लोगों ने इसे गलत नजरिए से देखा. पूजा ने बाद में कई इंटरव्यू में कहा कि ये पूरी तरह निर्दोष था - एक पिता-बेटी का प्यार, लेकिन फ्रोजन मोमेंट को गलत तरीके से पेश किया गया. उन्होंने कहा- 'अगर लोग बाप-बेटी के रिश्ते को भी गलत नजर से देख सकते हैं, तो फिर फैमिली वैल्यूज की बातें मजाक लगती हैं.' ये विवाद सालों तक सुर्खियों में रहा, लेकिन पूजा ने कभी पछतावा नहीं जताया.
शादी और तलाक की कहानी
पूजा ने 2003 में रेस्टोरेंट ओनर और पूर्व VJ मनीष मखीजा से शादी की. दोनों सिर्फ एक महीने डेटिंग के बाद शादी के बंधन में बंध गए. शादी काफी प्राइवेट थी और शुरू में सब कुछ अच्छा चल रहा था. लेकिन 11 साल बाद 2014 में उन्होंने अलग होने का फैसला किया. पूजा ने खुद ट्विटर पर अनाउंस किया कि ये फैसला आपसी समझ से लिया गया. बाद में 'बिग बॉस OTT 2' में उन्होंने खुलासा किया कि तलाक उनके जीवन का सबसे मुश्किल दौर था – ऐसा लगा जैसे मौत हो गई हो.
उन्होंने कहा कि वो रिश्ते में अपनी पहचान खो रही थीं, इसलिए खुद को बचाने के लिए अलग हुईं. तलाक के बाद वो शराब की लत से भी जूझीं, लेकिन अब 7 साल से सोबर हैं और मजबूत होकर आगे बढ़ रही हैं. एक्ट्रेस से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बनी पूजा ने 'पाप', 'धोखा' जैसी फिल्में बनाईं. वो हमेशा कहती हैं कि खुशी और सेल्फ-रिस्पेक्ट किसी रिश्ते से बड़े हैं. महेश भट्ट की बेटी, आलिया भट्ट की हाफ-सिस्टर होने के बावजूद वह कभी किसी की छाया में नहीं रही.