Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा को बताया सांता, फोटो शेयर कर कही ये बात
Parineeti-Raghav: क्रिसमस के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आप सांसद राघव चड्ढा के साथ कुछ फोटो साझा की है जो कि काफी रोमांटिक तस्वीर है. इन फोटो में राघव और परिणीति का प्यार साफ दिख रहा है. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी अच्छा कैप्शन भी लिखा है.
नई दिल्ली: परिणीति चोपड़ा की जबसे शादी हुई है वह अक्सर अपने पति राघव चड्ढा के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. अभी हाल ही में अदाकारा ने कुछ तस्वीरें साझा की है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. दरअसल, क्रिसमस के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आप सांसद राघव चड्ढा के साथ कुछ फोटो साझा की है जो कि काफी रोमांटिक तस्वीर है. इन फोटो में राघव और परिणीति का प्यार साफ दिख रहा है. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी अच्छा कैप्शन भी लिखा है.
दोनों की शादी कब हुई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को हुआ था. दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी. इनकी शादी की तस्वीरों को देख फैंस ने भी इन्हें शुभकामनाएं दी थी. दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के लोग भी आए थे. इनकी शादी के समय की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी जिसको लोगों ने पसंद किया था.