Param Sundari: 'परम सुंदरी' को लेकर निशाने पर आईं जाह्नवी कपूर, मलयाली इंफ्लुएंसर ने लगाया शब्दों को सही ढंग से ना बोलने का आरोप
जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है. 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली इस रोमांटिक फिल्म में जाह्नवी ने एक मलयाली लड़की सुंदरी का किरदार निभाया है. लेकिन उनके मलयालम उच्चारण और किरदार के चित्रण को लेकर मलयाली इन्फ्लुएंसर्स ने तीखी आलोचना की है.
Janhvi Gets Schooled By Malayali Influencers: जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आगामी फिल्म 'परम सुंदरी' रिलीज से पहले ही विवादों के घेरे में आ गई है. 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली इस रोमांटिक फिल्म में जाह्नवी ने एक मलयाली लड़की सुंदरी का किरदार निभाया है. लेकिन उनके मलयालम उच्चारण और किरदार के चित्रण को लेकर मलयाली इन्फ्लुएंसर्स ने तीखी आलोचना की है.
मलयाली इन्फ्लुएंसर और अभिनेत्री पवित्रा मेनन ने फिल्म के ट्रेलर में जाह्नवी के मलयालम उच्चारण पर सवाल उठाए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा, 'मलयाली किरदार के लिए असली मलयाली कलाकार को क्यों नहीं चुना गया? क्या हम कम प्रतिभाशाली हैं?'
'परम सुंदरी' को लेकर निशाने पर आईं जाह्नवी कपूर
पवित्रा ने जाह्नवी के भारी मलयाली लहजे को अवास्तविक बताया और कहा कि मलयाली लोग आमतौर पर सामान्य तरीके से बात करते हैं, न कि हमेशा साड़ी, चमेली के फूल और बिंदी के साथ मोहिनीअट्टम करते हुए. उन्होंने 90 के दशक की फिल्मों का हवाला देते हुए कहा कि तब पंजाबियों को 'बल्ले-बल्ले' के स्टीरियोटाइप में दिखाया जाता था, लेकिन 2025 में भी मलयाली संस्कृति को गलत ढंग से पेश करना गलत है.
'मलयालम शब्दों का उच्चारण गलत'
एक अन्य इन्फ्लुएंसर दिव्या नायर ने भी मेकर्स पर निशाना साधा. उन्होंने मिड-डे से बातचीत में कहा, 'मलयालम शब्दों का उच्चारण गलत है. मेकर्स ने भारी बजट में फिल्म बनाई, लेकिन एक स्थानीय डायलेक्ट कोच को क्यों नहीं लिया गया?' उन्होंने जाह्नवी के किरदार को स्टीरियोटाइप बताया और कहा कि हर मलयाली महिला पारंपरिक परिधानों में नहीं रहती. दिव्या ने यह भी सवाल उठाया कि नयनतारा, कीर्ति सुरेश या साई पल्लवी जैसे मलयाली कलाकारों को मौका क्यों नहीं दिया गया, जो भाषा और संस्कृति को सही ढंग से पेश कर सकते थे.
एक्ट्रेस ने दी सफाई
जाह्नवी ने विवाद पर सफाई देते हुए कहा, 'मैं मलयाली नहीं हूं, लेकिन मेरा किरदार आधा तमिल और आधा मलयाली है. मुझे साउथ की संस्कृति से प्यार है और मैं मलयालम सिनेमा की प्रशंसक हूं.' हालांकि सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचना जारी है. कुछ यूजर्स का कहना है कि मेकर्स ने मलयाली संस्कृति का गलत चित्रण किया.
और पढ़ें
- किस बिग बॉस फेम इंफ्लुएंसर ने गुरुवायुर श्री कृष्ण मंदिर में पैर धोकर बनाई थी रील, अब कराई जाएगी पूरे तालाब की सफाई
- Avneet Kaur: विराट कोहली के 'गलती' से फोटो लाइक करने पर अवनीत कौर ने अब किया रिएक्ट, ब्लश करते हुए बोलीं- 'प्यार मिलता रहे बस...'
- Bigg Boss 19 Nomination: तान्या मित्तल से लेकर गौरव खन्ना तक, बिग बॉस के पहले ही हफ्ते में इन कंटेस्टेंट के ऊपर लटकी तलवार