Param Sundari Advance Booking: पहले दिन करोड़ों छापेगी 'परम सुंदरी'? 24 घंटे में सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की फिल्म के बिक गए इतने टिकट्स
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार हो रही है और अब इसकी एडवांस बुकिंग ने भी धमाल मचा दिया है.
Param Sundari Advance Booking: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'परम सुंदरी' 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म दर्शकों के बीच पहले ही चर्चा का विषय बन चुकी है. फिल्म का ट्रेलर और गाने रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार हो रही है और अब इसकी एडवांस बुकिंग ने भी धमाल मचा दिया है. पहले 24 घंटों में ही हजारों टिकट्स बिक चुके हैं, जो फिल्म की पॉपुलैरिटी होने का सबूत है.
'परम सुंदरी' एक अनोखी प्रेम कहानी है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दिल्ली के अमीर बिजनेसमैन के किरदार में हैं, जबकि जाह्नवी कपूर केरल की एक मॉडर्न और सशक्त लड़की का रोल निभा रही हैं. यह कहानी दो अलग-अलग संस्कृतियों के बीच प्यार की खूबसूरत जुगलबंदी दिखाती है. ट्रेलर में दोनों की ताजगी भरी केमिस्ट्री और मजेदार संवादों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म के गाने, खासकर टाइटल ट्रैक, पहले ही म्यूजिक चार्ट्स पर छाए हुए हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने पहले दिन के लिए बुकमायशो और अन्य टिकटिंग प्लेटफॉर्म्स पर लगभग 10,000 टिकट्स बेचे हैं. मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में टिकटों की भारी मांग देखी जा रही है. ट्रेड एनालिस्ट्स का अनुमान है कि यह फिल्म पहले दिन 8 से 11 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. खास बात यह है कि इस शुक्रवार को कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिसका फायदा 'परम सुंदरी' को मिल सकता है.
सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी को देखने के लिए फैंस बेताब
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है, जिन्होंने 'दसवीं' जैसी फिल्म से अपनी पहचान बनाई थी. फिल्म के निर्माता दिनेश विजान का कहना है कि यह कहानी दर्शकों को हंसाएगी, रुलाएगी और प्यार का नया रंग दिखाएगी. सिद्धार्थ और जाह्नवी की जोड़ी को पहली बार एक साथ देखने के लिए फैंस बेताब हैं. जैसे-जैसे रिलीज की तारीख नजदीक आ रही है, टिकटों की बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है.
और पढ़ें
- Tanya Mittal Controversy: आध्यात्मिकता का दिखावा करती हैं तान्या मित्तल? EX बॉयफ्रेंड ने वीडियो में देखें कैसे उड़ाई धज्जियां
- 'मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है...', तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा ने लगाया ब्रेक, वीडियो में देखें कैसे खोला रिश्ते का सारा सच
- Ganesh Chaturthi 2025: सैफ अली खान के घर हुआ गणपति बप्पा का जोरदार स्वागत, करीना कपूर के लाडले जेह ने बनाई गणेश भगवान की मूर्ति