IPL 2026 West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'अश्लील वीडियो देख मैं दंग रह गई...', अनजान नंबर से इस एक्ट्रेस को भेजे गए गंदे फोटो और वीडियोज; शिकायत दर्ज

29 अप्रैल को पूनम दासगुप्ता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को उन अश्लील मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है.

x
Antima Pal

मुंबई: टीवी और फिल्म अभिनेत्री पूनम दासगुप्ता, जिन्हें 'पापी गुड़िया' सीरियल से खास पहचान मिली, अब साइबर उत्पीड़न का शिकार हो गई हैं. पूनम ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो और अनुचित तस्वीरें भेजीं. 

घटना 27 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है. पूनम अपने घर पर थीं, तभी उनके व्हाट्सएप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आए. उनमें अश्लील सामग्री थी, जिसे देखकर अभिनेत्री दंग रह गईं. पूनम ने बताया कि इस घटना से उन्हें बहुत मानसिक तनाव हुआ. उन्होंने तुरंत अपने पति से इसकी चर्चा की और फिर पुलिस से संपर्क किया.

29 अप्रैल को पूनम दासगुप्ता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन पहुंचकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को उन अश्लील मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता के संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है. पूनम दासगुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियलों और फिल्मों से की थी. 

'पापी गुड़िया' में उनकी भूमिका को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस घटना के बाद से वह काफी परेशान हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे अश्लील मैसेज किसी भी महिला के लिए बहुत परेशानी भरे होते हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने पुरानी तस्वीरों को भी गलत तरीके से इस्तेमाल किया हो सकता है. पुलिस अब उस व्हाट्सएप नंबर की डिटेल्स निकाल रही है.

साइबर सेल की मदद से आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. पूनम दासगुप्ता के प्रशंसक इस घटना से काफी निराश हैं. वे जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आगे की कार्रवाई करने वाली है.