menu-icon
India Daily

Amit Bhadana Movie: ‘यूट्यूबर किंग’ अमित भड़ाना बने एक्टर, फिल्म का नाम अनाउंस, विस्फोटक है टाइटल

भारत के सबसे मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित भड़ाना अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. उनकी पहली फिल्म 'पेपर लीक' की अनाउसमेंट हो गई है. इस फिल्म में अमित लीड रोल में नजर आएंगे और यह उनके अभिनय करियर की शुरुआत होगी.

antima
Edited By: Antima Pal
Amit Bhadana Movie: ‘यूट्यूबर किंग’ अमित भड़ाना बने एक्टर, फिल्म का नाम अनाउंस, विस्फोटक है टाइटल
Courtesy: social media

Amit Bhadana Paper Leak: भारत के सबसे मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अमित भड़ाना अब बड़े पर्दे पर अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं. उनकी पहली फिल्म 'पेपर लीक' की अनाउसमेंट हो गई है. इस फिल्म में अमित लीड रोल में नजर आएंगे और यह उनके अभिनय करियर की शुरुआत होगी. 'पेपर लीक एक सामाजिक और मनोरंजक कहानी है, जो परीक्षा पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है.

यह फिल्म न केवल मनोरंजन करेगी, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त खामियों को भी उजागर करेगी. अमित, जो अपने देसी अंदाज और मजेदार कहानियों के लिए जाने जाते हैं, इस फिल्म में अपने किरदार के जरिए दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ सोचने पर मजबूर करेंगे. उनकी यूट्यूब वीडियो जैसे 'बहन भाई की स्कूल लाइफ' और 'सिपाही' ने पहले ही लाखों दिल जीते हैं और अब यह नया सफर उनके फैंस के लिए खास होने वाला है.

फिल्म का निर्माण जल्द ही शुरू होने वाला है और इसे सरगम म्यूजिक के बैनर तले बनाया जा रहा है. अमित इस प्रोजेक्ट में न केवल अभिनेता हैं, बल्कि वे इसके लेखक और निर्देशक भी हैं. यह उनके लिए एक बड़ा मील का पत्थर है, क्योंकि वे भारत के पहले ऐसे डिजिटल क्रिएटर हैं, जिन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी के साथ थिएटर फिल्म में लीड रोल मिला है.

एक सपने का सच होने जैसा

अमित ने इस मौके पर कहा, 'यह मेरे लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सपने का सच होना है. मैं अपने प्रशंसकों, परिवार और सरगम के समर्थन के लिए आभारी हूं.' उनकी यह फिल्म नौजवानों को प्रेरित करेगी, जो छोटे शहरों से निकलकर बड़े सपने देखते हैं. 'पेपर लीक' में कॉमेडी, ड्रामा और सामाजिक संदेश का मिश्रण होगा, जो दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लाएगा. प्रशंसक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं, जो अमित के अनोखे अंदाज को बड़े पर्दे पर देखने का मौका देगी.