धमाकेदार होगा ‘Shark Tank India 3’, OYO के फाउंडर की हुई एंट्री, शूटिंग के पहले दिन का वीडियो आया सामने
Shark Tank India 3: शार्क टैंक का नया सीजन जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा. इस सीजन को स्टैंड अप कॉमेडियन राहुल दुआ होस्ट करेंगे.
Shark Tank India 3: रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया की पॉपुलैरिटी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है. इस शो में भाग लेने वाले प्रतिभागी शो के मंच पर अपने बिजनेस आइडियाज शेयर करते हैं. प्रतिभागियों के बिजनेस आइडियाज पर शार्क का तेज तर्रार और फर्राटेदार रिएक्शन दर्शकों को खूब पसंद आता है.
इस शो के पिछले दो सीजन जबरदस्त हिट रहे हैं. जल्द ही इस शो का तीसरा सीजन ऑन एयर होने जा रहा है.
शार्क टैंक इंडिया 3 में कौन-कौन होंगे जज
शार्क टैंक इंडिया 3 का प्रीमियर जनवरी 2024 में होने के लिए तैयार है. कंटेस्टेंट्स को लेकर रजिस्ट्रेशन खोल दिए गए हैं. हालांकि इस पर ऑडियंस के लिए एक सरप्राइज है. इस बार जजों के पैनल में एक नए शार्क की एंट्री हुई है. उन शार्क का नाम है रितेश अग्रवाल. रितेश के अलावा शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल, बोट के को-फाउंडर और सीएमओ अमन गुप्ता, ओयो रूम्स के फाउंडर रितेश अग्रवाल, शुगर कॉसमेटिक्स की सीईओ और को-फाउंडर विनीता सिंह और लैंसकार्ट के फाउंडर पीयूष बंसल, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स की कार्यकारी निदेशक नमिता थापर भी शार्क की भूमिका में नजर आएंगीं.
शो के पहले दिन की शूटिंग का वीडियो आया सामने
पांचों शार्क में रितेश सबसे कम उम्र के शार्क हैं. शार्क टैंक इंडिया 3 के सेट से पहले दिन के शूटिंग शेड्यूल की तस्वीरें शेयर की गईं, जिनमें पांचों शार्क एक साथ पोज देते नजर आए.
रितेश का हुआ जोरदार स्वागत
शार्क टैंक इंडिया के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर शो के नए सीजन का एक वीडियो शेयर किया गया जिसमें अन्य शार्क नए शार्क रितेश का स्वागत करते दिखाई दिए. शार्क टैंक का नया सीजन जल्द ही सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा. इस सीजन को स्टैंड अप कॉमेडियन राहुल दुआ होस्ट करेंगे.
यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिलाओं की तरफ क्यों ज्यादा आकर्षित होते हैं मर्द, एक्सपर्ट ने बताई हैरान कर देने वाली वजह