Bigg Boss 20

'गुनाह किया, अब कलमा पढ़ो...' , एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के महाकाल के दर्शन करने पर भड़के मौलाना, शरीयत का दिया हवाला

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि उनकी धार्मिक यात्रा के कारण. नुसरत ने हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए. लेकिन नुसरत की यह आस्था भरी यात्रा अब विवाद का कारण बन गई है.

grab
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा इन दिनों सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार फिल्मों की वजह से नहीं, बल्कि उनकी धार्मिक यात्रा के कारण. नुसरत ने हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए. पुत्रदा एकादशी के पावन दिन पर उन्होंने भस्म आरती में हिस्सा लिया और बाबा महाकाल से नए साल के लिए आशीर्वाद मांगा.

नुसरत भरूचा के महाकाल के दर्शन करने पर भड़के मौलाना

यह नुसरत की महाकाल मंदिर की दूसरी यात्रा थी. भस्म आरती के दौरान वह नंदी हॉल में बैठीं और पूरी भक्ति के साथ प्रार्थना करती नजर आईं. माथे पर तिलक लगवाया, जल चढ़ाया और मंदिर की परंपराओं का पालन किया. दर्शन के बाद नुसरत ने मंदिर प्रबंधन की तारीफ की. 


इस बयान से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. नुसरत भरूचा 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्मों से मशहूर हैं. पहले भी वे मंदिर दर्शन करने पर ट्रोल हो चुकी हैं, लेकिन वे अपनी आस्था पर कायम रहती हैं। फिलहाल नुसरत ने इस विवाद पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.