नोरा फतेही-संजय दत्त को झटका! यूट्यूब से हटाया गया 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना, बोल्ड लिरिक्स और कोरियोग्राफी पर बवाल

नोरा फतेही का लेटेस्ट सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' सोशल मीडिया पर जमकर विवादों में घिर गया है. इस गाने को फिल्म KD: The Devil से प्रमोशनल ट्रैक के तौर पर रिलीज किया गया था, जिसमें नोरा के साथ संजय दत्त भी फीचर हैं. गाने का वीडियो 16 मार्च तक यूट्यूब पर उपलब्ध था, लेकिन 17 मार्च की सुबह तक इसे हटा दिया गया.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही का लेटेस्ट सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी सरके' सोशल मीडिया पर जमकर विवादों में घिर गया है. इस गाने को फिल्म KD: The Devil से प्रमोशनल ट्रैक के तौर पर रिलीज किया गया था, जिसमें नोरा के साथ संजय दत्त भी फीचर हैं. गाने का वीडियो 16 मार्च तक यूट्यूब पर उपलब्ध था, लेकिन 17 मार्च की सुबह तक इसे हटा दिया गया. अब मूल लिंक पर क्लिक करने पर मैसेज आता है - 'वीडियो अनअवेलेबल. यह वीडियो प्राइवेट है.'

यूट्यूब से हटाया गया 'सरके चुनर तेरी सरके' गाना

फिल्म के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर आए भारी बैकलैश के बाद गाना प्राइवेट कर दिया. गाने को डांस बार की सेटिंग में शूट किया गया था, जहां नोरा घाघरा-चोली में डांस कर रही हैं और बैकअप डांसर्स के साथ माहौल बनाया गया है. एक खास हुक स्टेप में नोरा अपनी पल्लू को गिराकर उठाती हैं, जो वायरल हो गया. लेकिन कई दर्शकों ने इसे अश्लील बताया.


विवाद का मुख्य कारण गाने के ओपनिंग वर्स हैं, जहां डबल मीनिंग वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. शुरुआत में लिरिक्स इंटीमेट एक्ट की तरफ इशारा करते लगते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि यह ड्रिंक और बॉटल के बारे में है. फिर भी कई यूजर्स ने इसे "वल्गर", "सस्ता" और "अनुचित" कहा. कुछ ने तो भोजपुरी गानों को इससे बेहतर बताया. सिंगर अरमान मलिक ने भी इसे "नया लो लेवल" करार दिया.

कई यूजर्स ने गाने पर की थी बैन की मांग

सोशल मीडिया पर #BanSarkeChunar जैसे ट्रेंड चल पड़े. कई यूजर्स ने गाने पर बैन की मांग की और इसे बच्चों के लिए हानिकारक बताया. रिपोर्ट्स के मुताबिक नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन (NHRC) ने भी इस पर नोटिस जारी किया है और ऑब्जेक्शनेबल कंटेंट के खिलाफ शिकायतें आई हैं. कानूनी शिकायतों के बाद मेकर्स को गाना हटाना पड़ा.

फिल्म KD: The Devil एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट

नोरा फतेही अपनी बोल्ड डांस और इंटरनेशनल स्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि गाना यूट्यूब से गायब हो गया. फिल्म KD: The Devil एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसमें संजय दत्त और अन्य कलाकार हैं. अभी तक मेकर्स या नोरा ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.