मुस्लिम बॉयफ्रेंड के प्यार में हसीना ने पार की सारी हदें! बच्चों के धर्म पर दिया बड़ा बयान, बोली- 'मां का मजहब मानेंगे...'

बिग बॉस मराठी सीजन 5 से दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार में बदल गई निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की जोड़ी. साल 2024 से ये दोनों साथ हैं और सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं.

X
Antima Pal

Nikki-Arbaz On Their Religion: रियलिटी शो बिग बॉस मराठी सीजन 5 से दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार में बदल गई निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की जोड़ी. साल 2024 से ये दोनों साथ हैं और सोशल मीडिया पर भी अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. हाल ही में दोनों ने एक गाने में भी साथ काम किया. अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने अंतर-धार्मिक रिश्ते को लेकर फैन्स की जिज्ञासाओं का जवाब दिया.

मुस्लिम बॉयफ्रेंड के प्यार में हसीना ने पार की सारी हदें!

एक इंटरव्यू  बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि लोग उनके बारे में क्या गलतफहमी रखते हैं, तो निक्की ने साफ कहा कि लोग सबसे ज्यादा धर्म की बात करते हैं. उन्होंने बताया कि हम इसे अच्छे से नजरअंदाज करते हैं. किसी को चोट पहुंचाने का इरादा नहीं है. जो सोचना चाहें वो सोचें, हम अपना काम करेंगे. हमारा इरादा अच्छा है. अरबाज ने भी कहा कि हमें हिंदू-मुस्लिम या धर्म की बहस में पड़ना ही नहीं है. निक्की ने आगे कहा कि उनके लिए धर्म से ज्यादा इंसानियत जरूरी है.

बच्चों के धर्म पर दिया बड़ा बयान

जब बच्चों के धर्म को लेकर कमेंट आया तो निक्की ने तुरंत जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सरकार का नियम है कि बच्चे मां का मजहब फॉलो करेंगे. इसलिए पहले सही जानकारी लेकर कमेंट करें. अरबाज ने आगे कहा- 'हम लोगों को उसमें घुसना ही नहीं है, हिंदू-मुस्लिम, धर्म और सब कुछ.' निक्की ने आगे कहा- 'हमारे लिए धर्म महत्वपूर्ण नहीं है, हमारे लिए मानवता महत्वपूर्ण है.'


कुछ दिन पहले निक्की और अरबाज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया था और ब्रेकअप व धोखे वाले पोस्ट भी किए थे. लोग सोचने लगे कि दोनों टूट गए है. लेकिन बाद में पता चला कि ये सब उनके गाने 'किसी और की गली' के प्रमोशन का हिस्सा था.