menu-icon
India Daily

Diljit Dosanjh का नया गाना Devil आउट, क्या स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर है बेस्ड? Video देख फैंस कर रहे सवाल

दिलजीत दोसांझ ने अपना नया ट्रैक 'डेविल' जारी कर दिया है. गाने को दिलजीत ने खुद गाया है और इसकी म्यूजिक कंपोजर इंटेंस हैं. दिलजीत की आवाज ने फिर से सबका दिल जीत लिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
Diljit Dosanjh का नया गाना Devil आउट, क्या स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर है बेस्ड? Video देख फैंस कर रहे सवाल
Courtesy: X

Diljit Dosanjh New Song: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपना नया ट्रैक 'डेविल' जारी कर दिया है. गाने को दिलजीत ने खुद गाया है और इसकी म्यूजिक कंपोजर इंटेंस हैं. दिलजीत की आवाज ने फिर से सबका दिल जीत लिया है, लेकिन इस बार गाने से ज्यादा ध्यान इसके म्यूजिक वीडियो पर जा रहा है.

वीडियो में छात्रों का एक समूह बैनर और प्लेकार्ड लेकर प्रदर्शन करता दिख रहा है. प्लेकार्ड पर 'अवर फ्यूचर अवर फाइट', 'पीस नॉट वॉर' और 'सपोर्ट अवर फ्यूचर' जैसे संदेश लिखे हुए हैं. पुलिस भारतीय नहीं बल्कि विदेशी नजर आती है और पूरा सेटिंग इंटरनेशनल है. वीडियो में आंसू गैस, पानी की बौछारें, लाठीचार्ज और एक निहंग सिख की आकृति भी दिखाई गई है जो छात्रों की मदद करते नजर आते हैं.

यूट्यूब पर फैंस इस वीडियो को स्टूडेंट प्रोटेस्ट से जोड़ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'वो छात्रों के साथ खड़े हैं लेकिन वीडियो का मुख्य मकसद युद्ध की जगह शांति को बढ़ावा देना है. असली आर्टिस्ट!' दूसरे ने कमेंट किया कि दिलजीत अप्रत्यक्ष रूप से उन ताकतों पर तंज कस रहे हैं जो छात्रों पर बल प्रयोग करती हैं. एक और फैन ने डिटेलिंग की तारीफ करते हुए कहा कि स्टूडेंट प्रोटेस्ट, निहंग द्वारा छात्रों की सुरक्षा, आंसू गैस और गुलाब वाला सीन वाकई कमाल का है.

दिलचस्प बात यह है कि जुलाई में एक इंस्टाग्राम लाइव में जब दिलजीत से जंतर मंतर के प्रोटेस्ट के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने साफ कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया कि वे आर्टिस्ट हैं, पॉलिटिशियन नहीं. उन्होंने कहा कि दुनिया में कभी भी सब कुछ परफेक्ट नहीं होगा और वे खुद को ऐसे मुद्दों से दूर रखते हैं.

'डेविल' का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है. कुछ लोग इसे शांति का संदेश मान रहे हैं तो कुछ इसे छात्रों के अधिकारों से जोड़ रहे हैं. दिलजीत हमेशा अपनी म्यूजिक और परफॉर्मेंस से बात करते रहे हैं. इस बार भी उन्होंने कला के जरिए एक अलग अंदाज में अपनी बात रखी है.

गाने की धुन और दिलजीत का अंदाज पहले की तरह असरदार है. फैंस अब इस ट्रैक को बार-बार सुन रहे हैं और वीडियो के हर फ्रेम को ध्यान से देख रहे हैं. कुल मिलाकर दिलजीत दोसांझ का नया गाना न सिर्फ म्यूजिक लवर्स को पसंद आ रहा है बल्कि चर्चा का विषय भी बन गया है.