हैदराबाद: प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब अपनी घोषणा के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. बुधवार 17 दिसंबर को फिल्म के गाने सहना सहना के लॉन्च के लिए हैदराबाद में एक भव्य इवेंट आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम हैदराबाद के लुलु मॉल में हुआ जहां भारी संख्या में फैंस पहुंचे. डायरेक्टर मारुति और लीड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल भी इस मौके पर मौजूद थीं.
इवेंट के आखिर में जब निधि अग्रवाल वेन्यू से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर बढ़ रही थीं तभी हालात बिगड़ गए. बाहर मौजूद भीड़ ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और आगे बढ़ने में मुश्किल पैदा कर दी. कई लोग जरूरत से ज्यादा करीब आने लगे जिससे एक्ट्रेस असहज और परेशान नजर आईं.
इस पूरी घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि निधि अपनी कार तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं. सिक्योरिटी टीम मौजूद होने के बावजूद भीड़ का दबाव बढ़ता गया और धक्का मुक्की होती रही. काफी मशक्कत के बाद निधि किसी तरह कार में बैठ पाईं लेकिन उनके चेहरे पर डर और सदमे के भाव साफ दिखे.
This toxic fan behavior is completely unacceptable.Mobbing heroines is harassment,not excitement.Harassing them,creating chaos,& ignoring their safety proves a total lack of manners & basic humanity.This behavior is shameful & must stop immediately😡#TheRajaSaab #NidhhiAgerwal pic.twitter.com/zRfnkPuAUR
— Akhil Warner (@Akhilwarner31) December 17, 2025Also Read
- 'पिता की उम्र के डायरेक्टर ने मेरे लिप्स...', मालती चहर का खुलासा, फिल्म मेकर की घिनौनी हरकत का किया भंडाफोड़
- Dhurandhar Collection Day 13: नहीं थम रही धुरंधर की आंधी, 13वें दिन भी करोड़ों में कमाई कर रही है रणवीर सिंह की फिल्म
- Payal Gaming Video: 1 मिनट 20 सेकंड का वायरल MMS वीडियो सच में पायल गेमिंग का है? खुद उगला सच
इस घटना पर सिंगर चिन्मयी श्रीपदा का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया पर कड़ा रिएक्शन देते हुए कहा कि कुछ पुरुषों की भीड़ का बर्ताव भेड़ियों से भी बदतर है. उन्होंने यह भी लिखा कि ऐसी सोच वाले लोगों को किसी दूसरे ग्रह पर छोड़ देना चाहिए. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
निधि अग्रवाल के साथ हुई इस घटना ने इंटरनेट पर भारी नाराजगी पैदा कर दी है. कई यूजर्स ने इसे गैर जिम्मेदाराना और असुरक्षित बताया है. लोगों का कहना है कि भीड़ को पर्सनल लिमिट्स की इज्जत करनी चाहिए और ऐसे इवेंट्स में बेहतर क्राउड मैनेजमेंट जरूरी है. कुछ यूजर्स ने आयोजकों और फिल्म की टीम को भी जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इतने बड़े बजट की फिल्म के इवेंट में सुरक्षा इंतजाम नाकाफी थे.
सोशल मीडिया पर यह सवाल भी उठ रहे हैं कि लुलु मॉल जैसे व्यस्त इलाके में इतने बड़े इवेंट की योजना क्यों बनाई गई. कई लोगों ने कहा कि भीड़ को पूरी तरह दोष देने के बजाय इवेंट मैनेजमेंट की खामियों पर भी ध्यान देना चाहिए. बताया जा रहा है कि द राजा साब का बजट करीब चार सौ से चार सौ पचास करोड़ रुपये के बीच है. इसके बावजूद इस तरह की अव्यवस्था ने आयोजकों की तैयारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं.