नई दिल्ली: भारत में पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट कंटेंट को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज 'Jo Bachay Hain Sang Samait Lo' सीरीज आने जा रही है, जिसे लेकर एक नया मामला खड़ा हो गया है. खबरों के अनुसार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने नेटफ्लिक्स को एक एजवाइजरी का पालन करने के लिए कहा गया था, जो मई 2025 में जारी हुई थी.
इस एडवाइजरी में भारत में पाकिस्तान में बने कंटेंट की स्ट्रीमिंग नहीं करने को कहा गया था. यह मामला ऐसे समय आया है, जब 4 दिसंबर को सीरीज रिलीज होने जा रही है. बता दें कि इस बीच ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा. इस पत्र में इस सीरहीज को रोकने की मांग की जा रही थी. हालांकि, Netflix की तरफ से अभी तक यह साफ नहीं किया गया है कि भारतीय दर्शक इस सीरीज को देख पाएंगे या नहीं.
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले साल जून में नेटफ्लिपक्स ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयन को बताया था कि उसने भारत में अपने सब्सक्राइबर्स के लिए पाकिस्तान में बनी कोई फिल्म या वेब सीरीज उपलब्ध नहीं कराई है. ऐसे में मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को सलाह दी है कि वो अपने रुख पर कायम रहे. दरअसल, सरकार को इस बात को लेकर कई शिकायतें मिली थीं कि पाकिस्तान में बनी नई सीरीज भारतीय नेटफ्लिक्स पर दिखाई जा सकती है.
देखा जाए तो यह मामला केवल एक वेब सीरीज तक ही सीमित नहीं है. मई 2025 में मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म और दूसरे डिजिटल माध्यमों को पाकिस्तान से आने वाले कंटेंट की स्ट्रीमिंग रोकने संबंधी एडवाइजरी जारी की थी.
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संगठन AICWA ने सीरीज की रिलीज का विरोध किया है. साथ ही पीएम को लिखे हुए पक्त्र में उनसे इस मामले में हस्तक्षेप करने की भी मांग की है. संगठन का कहना है कि पाकिस्तानी फिल्म, वेब सीरीज, गाने और दूसरे मनोरंजन कंटेंट को भारतीय प्लेटफॉर्म पर जगह नहीं मिलनी चाहिए.
एसोसिएशन ने अपनी मांग में एक परमानेंट कानून बनाने की भी बात कही है, जिससे आने वाले समय में पाकिस्तानी कलाकारों और वहां निर्मित कंटेंट को भारत के सिनेमाघरों, टेलीविजन और OTT प्लेटफॉर्म पर दिखाने से रोका जा सके.
'Jo Bachay Hain Sang Samait Lo' एक पाकिस्तानी वेब सीरीज है, जिसमें फवाद खान, माहिरा खान, सनम सईद और हानिया आमिर जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह सीरीज फरहत इश्तियाक के इसी नाम के लोकप्रिय उर्दू उपन्यास पर आधारित है. Netflix के मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका (MENA) डिवीजन ने इस प्रोजेक्ट को शुरू किया है. इसकी रिलीज 4 दिसंबर 2026 के लिए तय की गई है. हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है.
पाकिस्तानी कंटेंट को लेकर विवाद केवल नेटफ्लिक्स तक ही सीमित नहीं है. बल्कि कुछ ही समय पहले बेंगलुरू में पाकिस्तानी ड्रामा डर-ए-निजात की दो प्राइवेट स्क्रीनिंग भी कैंसिल की गई थीं. बता दें कि पहली स्क्रीनिंग 28 नवंबर को फ्रेजर टाउन के एक रेस्टोरेंट में होनी थी, जबकि दूसरी 5 दिसंबर को एक निजी थिएटर में आयोजित की जानी थी.