Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

'मनी हाइस्ट' के फैंस के लिए गुड न्यूज, 5 साल बाद लौट रही है 'प्रोफेसर एंड कंपनी'; Netflix ने शेयर किया टीजर

नेटफ्लिक्स ने मनी हाइस्ट यूनिवर्स के नए सीजन आधिकारिक पुष्टि कर दी है. इंस्टाग्राम पर रिलीज हुए इस टीजर में बड़े एक्शन, नई डकैतियों और फ्रेंचाइजी के विस्तार के संकेत दिए गए हैं.

Instagram
Babli Rautela

मुंबई: दुनियाभर में करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली स्पेनिश सीरीज मनी हाइस्ट एक बार फिर सुर्खियों में है. ओरिजिनल सीरीज खत्म होने के करीब पांच साल बाद नेटफ्लिक्स ने ऐसा टीजर रिलीज किया जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. लाल जंपसूट, मास्क और Bella Ciao की धुन के साथ एक बार फिर कहानी लौटती दिखाई दे रही है.

नेटफ्लिक्स ने साफ कहा कि मनी हाइस्ट यूनिवर्स अभी खत्म नहीं हुआ है. आने वाले समय में इस फ्रेंचाइजी से और भी नए प्रोजेक्ट देखने को मिल सकते हैं. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर इस समय मनी हाइस्ट ट्रेंड कर रहा है.

बर्लिन सीजन 2 से पहले आया बड़ा सरप्राइज

नेटफ्लिक्स ने बर्लिन सीजन 2 की रिलीज से पहले यह खास टीजर रिलीज किया है. इस नए सीजन का नाम 'Berlín y la dama del armiño' रखा गया है और इसका ग्लोबल प्रीमियर 15 मई को होने जा रहा है. टीजर में पुराने सीजन की यादगार डकैतियों की झलक दिखाई गई है. रॉयल मिंट और बैंक ऑफ स्पेन की बड़ी लूट को फिर से दिखाकर फैंस को पुरानी यादों में ले जाया गया है. लेकिन इसके साथ ही वीडियो में यह भी इशारा दिया गया कि आने वाले समय में इससे भी बड़े मिशन देखने को मिलेंगे.

टीजर के अंत में लिखा गया संदेश फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज बन गया है. इसमें साफ कहा गया कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है और Money Heist की दुनिया आगे भी जारी रहेगी.

सोशल मीडिया पर छाया Bella Ciao

Money Heist के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर की गई जिसने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया. लाल और काले रंग की थीम में बनी इस पोस्ट में पैसे, सोना, और हथियारों से लैस लाल जंपसूट पहने लोग दिखाई दिए हैं.

पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि Bella Ciao अभी भी गूंज रहा है और Money Heist की दुनिया जारी है. इस लाइन ने फैंस के अंदर नई उम्मीद जगा दी कि शायद The Professor और उसकी टीम फिर से किसी बड़े मिशन के साथ वापसी करने वाली है.