अश्लील डांस स्टेप के लिए नेहा कक्कड़ पर जमकर भड़के लोग, रिलीज होते ही विवादों में आया 'कैंडी शॉप' गाना
नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का नया पार्टी सॉन्ग 'कैंडी शॉप' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गया है. यह गाना 14 दिसंबर 2025 को यूट्यूब पर लॉन्च हुआ था, जो न्यू ईयर पार्टी के लिए बनाया गया हाई एनर्जी ट्रैक है.
मुंबई: बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ का नया पार्टी सॉन्ग 'कैंडी शॉप' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार हो गया है. यह गाना 14 दिसंबर 2025 को यूट्यूब पर लॉन्च हुआ था, जो न्यू ईयर पार्टी के लिए बनाया गया हाई एनर्जी ट्रैक है. लेकिन रिलीज के कुछ ही घंटों बाद नेटिजन्स ने इसे 'क्रिंज', 'अश्लील' और 'बेकार' बताकर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.
गाने की सबसे बड़ी आलोचना इसके डांस स्टेप्स पर हो रही है. म्यूजिक वीडियो में नेहा कक्कड़ का एक खास डांस मूव, जिसमें लॉलीपॉप थीम है, को लोग अश्लील और अनुचित बता रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे डांस स्टेप्स भारतीय संस्कृति के खिलाफ हैं और युवाओं पर गलत असर डालेंगे. एक यूजर ने लिखा- 'ये क्या बकवास है? नेहा कक्कड़ भारतीय संस्कृति को कहां ले जा रही हैं? देश के युवा इससे क्या सीखेंगे?'
इसके अलावा गाने के लिरिक्स को भी क्रिंज और फोर्स्ड बताया जा रहा है. टोनी कक्कड़ ने ही गाने के बोल लिखे हैं, जो कैंडी और लॉलीपॉप पर आधारित हैं. लोग कह रहे हैं कि ये बोल बहुत साधारण और बचकाने हैं, जो सुनने में अच्छे नहीं लगते. सबसे ज्यादा चर्चा गाने के लुक और स्टाइल की हो रही है. नेहा का मेकअप, आउटफिट और वीडियो का पूरा वाइब के-पॉप (कोरियन पॉप) से इंस्पायर्ड लग रहा है. ब्राइट कलर्स, क्यूट पोज और बोल्ड स्टाइलिंग को देखकर नेटिजन्स बोले कि ये के-पॉप की नकल है, लेकिन बुरी तरह फेल हो गई.
पुराने फैंस दुखी हैं और कह रहे हैं कि पहले वाली नेहा कक्कड़ कहां गई, जो रोमांटिक और सैड सॉन्ग्स गाती थी. अब उनके गाने सिर्फ वायरल होने के लिए शॉक वैल्यू पर आधारित लगते हैं. नेहा कक्कड़ अक्सर अपने गानों को लेकर ट्रोल होती रहती हैं. पहले भी उनके कई ट्रैक्स जैसे रीमिक्स सॉन्ग्स पर कॉपी और क्रिंज होने के आरोप लगे हैं. लेकिन इस बार ट्रोलिंग काफी तेज है.