'टटीरी' गाने को लेकर NCW का बादशाह के खिलाफ एक्शन! सिंगर और टीम को जारी किया समन
सिंगर बादशाह अब एक बार फिर बड़े विवाद में फंस गए हैं. उनके हालिया हरियाणवी गाने 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर अश्लीलता और अशोभनीयता के आरोप लगे हैं. अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का खुद संज्ञान लिया है और बादशाह समेत गाने से जुड़े लोगों को समन जारी किया है.
मुंबई: रैपर और सिंगर बादशाह अब एक बार फिर बड़े विवाद में फंस गए हैं. उनके हालिया हरियाणवी गाने 'टटीरी' के लिरिक्स और विजुअल्स को लेकर अश्लीलता और अशोभनीयता के आरोप लगे हैं. अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले का खुद संज्ञान लिया है और बादशाह समेत गाने से जुड़े लोगों को समन जारी किया है.
'टटीरी' गाने के विवाद पर होगी बादशाह की गिरफ्तारी?
NCW ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर गाने में कथित अश्लील सामग्री पाई है, जो भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं का प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम, 1986 का उल्लंघन करती प्रतीत होती है. आयोग ने कहा कि गाने का कंटेंट 'सेक्सुअली सजेस्टिव' और आपत्तिजनक है, जो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाता है.
25 मार्च 2026 को जरूरी दस्तावेज लेकर आने का आदेश
समन में बादशाह को सिंगर और लिरिसिस्ट के तौर पर नामित किया गया है. साथ ही निर्देशक महि संधू, को-डायरेक्टर जोबन संधू और प्रोड्यूसर हितेन को भी 25 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे NCW के सामने पेश होने और जरूरी दस्तावेज लेकर आने का आदेश दिया गया है. अगर वे पेश नहीं होते, तो कानून के अनुसार उचित कार्रवाई हो सकती है, जिसमें कानूनी एक्शन शामिल है.
कई जगहों पर पुलिस में शिकायतें दर्ज
यह विवाद गाने की रिलीज (लगभग 1 मार्च 2026) के बाद शुरू हुआ था. सोशल मीडिया पर लोगों ने लिरिक्स को बहुत ही वल्गर और ऑब्जेक्टिफाइंग बताया. इसके बाद कई जगहों पर पुलिस में शिकायतें दर्ज हुईं, जिसमें पंचकूला और अन्य जगहों पर FIR भी हुई. गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है. पहले हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी बादशाह को समन किया था और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी, जिसमें गिरफ्तारी और पासपोर्ट जब्त करने की बात भी उठी थी.
बादशाह के फैंस और क्रिटिक्स दोनों तरफ से रिएक्शन आ रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि यह क्रिएटिव फ्रीडम का मामला है, जबकि ज्यादातर इसे महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक मान रहे हैं. NCW ने इसी तरह 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने के लिए भी नोरा फतेही और संजय दत्त को समन जारी किया है, जो दिखाता है कि ऐसे कंटेंट पर अब सख्ती बढ़ रही है.