US Israel Iran War

नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' के लिए 700 करोड़ के OTT ऑफर को ठुकराया, 1000 करोड़ का डील करने के मूड में!

मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातार बड़ी खबरें आ रही हैं. फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद इसका क्रेज और बढ़ गया है. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म की डिजिटल राइट्स को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. यह भारतीय फिल्मों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है.

x
Antima Pal

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे चर्चित और मेगा बजट फिल्म 'रामायण' को लेकर लगातार बड़ी खबरें आ रही हैं. फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद इसका क्रेज और बढ़ गया है. अब प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म की डिजिटल राइट्स को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नमित मल्होत्रा को रामायण (दोनों पार्ट्स) के OTT राइट्स के लिए 700 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था.

नमित मल्होत्रा ने 'रामायण' के लिए 700 करोड़ के OTT ऑफर को ठुकराया

यह भारतीय फिल्मों के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑफर माना जा रहा है. लेकिन नमित ने इस ऑफर को तुरंत ठुकरा दिया. उनका मानना है कि फिल्म की भव्यता और लंबे समय तक चलने वाले लिगेसी को देखते हुए इसे और ज्यादा कीमत मिलनी चाहिए. वे अब 1000 करोड़ रुपये के डील की उम्मीद कर रहे हैं. 

फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में नमित चाहते हैं कि OTT से 1000 करोड़ मिल जाएं, जिसके बाद थिएट्रिकल रिलीज, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस और अन्य स्रोतों से बाकी 3000 करोड़ की वसूली आसान हो सके.

एक सूत्र ने बताया- 'नमित को दोनों फिल्मों के लिए 700 करोड़ का ऑफर मिला, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है. लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया. 4000 करोड़ के बजट को देखते हुए वे मानते हैं कि रामायण एक लिगेसी फिल्म है, जो आने वाली पीढ़ियों तक बात करेगी. इसलिए वे 1000 करोड़ का डील चाहते हैं.'

फिलहाल नमित मल्होत्रा सैटेलाइट, म्यूजिक और डिजिटल राइट्स बेचने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं. उनका प्लान है कि फिल्म के और ज्यादा कंटेंट (जैसे ज्यादा शॉट्स, ट्रेलर आदि) सामने आने के बाद ग्लोबल अपील बढ़ेगी और तब OTT प्लेयर्स बड़ा ऑफर दे सकते हैं. रामायण नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित दो पार्ट वाली फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण का रोल निभा रहे हैं.

फिल्म का पहला भाग अक्टूबर 2026 में और दूसरा भाग 2027 में रिलीज होने वाला है. टीजर में दिखाए गए भव्य विजुअल्स और ग्रैंड स्केल ने पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त हाइप पैदा कर दी है. दुनिया भर में रामायण की कहानी को देखते हुए फिल्म की ग्लोबल अपील बहुत ज्यादा है, जिसका फायदा प्रोड्यूसर उठाना चाहते हैं. 

नमित मल्होत्रा का यह फैसला दिखाता है कि वे फिल्म को सिर्फ कमर्शियल प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सिनेमाई विरासत के रूप में देख रहे हैं. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म का पूरा ट्रेलर कब रिलीज होगा और आखिरकार OTT डील कितने करोड़ की होगी.