West Bengal Assembly Election 2026 Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी ने की सगाई, देखें Photos

साउथ के मशहूर अभिनेता नागार्जुन के छोटे बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी ने हाल ही में अपनी सगाई की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की. अखिल ने लाइफस्टाइल ब्लॉगर जैनब रावजी के साथ सगाई की है.

X
Priya Singh

साउथ के मशहूर अभिनेता नागार्जुन के छोटे बेटे और अभिनेता नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी ने हाल ही में अपनी सगाई की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की. अखिल ने लाइफस्टाइल ब्लॉगर जैनब रावजी के साथ सगाई की है, और इस खुशी के मौके पर अभिनेता ने एक प्यारी सी फोटो भी साझा की है.

अखिल अक्किनेनी के पिता और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता नागार्जुन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की अनाउंसमेंट की. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें अखिल और जैनब को सगाई के बाद देखा जा सकता है.

नागार्जुन ने लिखा, 'हम खुशी के साथ यह ऐलान करते हैं कि हमारे बेटे अखिल अक्किनेनी की सगाई जैनब रावजी से हुई है! हम जैनब को अपने परिवार में स्वागत करने के लिए बेहद खुश हैं. कृपया इस नए जोड़े को शुभकामनाएं दें और उन्हें प्यार, खुशी और अनगिनत आशीर्वादों से भर दें.'

इस खूबसूरत पोस्ट के जरिए नागार्जुन ने न केवल अखिल और जैनब की सगाई की खबर दी, बल्कि उनके रिश्ते की शुरुआत को लेकर अपने परिवार की खुशी भी साझा की. 

अखिल और जैनब की सगाई 

अखिल अक्किनेनी और जैनब रावजी की सगाई एक निजी और खास पल था, जिसे अभिनेता ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर मनाया. दोनों की सगाई का यह पल उनके फैंस के लिए भी खुशी की बात है, क्योंकि अखिल और जैनब के रिश्ते को लेकर पहले से ही मीडिया में चर्चाएं थीं.

अखिल अक्किनेनी, जिन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 2014 में की थी, अब तक कई हिट फिल्में दी हैं, और वह अपनी सगाई के बाद एक नई यात्रा की ओर कदम बढ़ाने जा रहे हैं. वहीं, जैनब रावजी एक लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी फोटोग्राफी और फैशन से जुड़ी पोस्ट्स के लिए जानी जाती हैं.