Naagin 7 फिनाले से बनी टीआरपी क्वीन, TRP में आया उछाल, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' को 5वें नंबर पर धकेला

BARC इंडिया की वीक 23 की TRP रिपोर्ट आ गई है. इस हफ्ते भी 'गंगा माई की बेटियां' ने टॉप पोजिशन पर कब्जा बरकरार रखा है. दर्शकों की पसंदीदा इस सीरियल ने एक बार फिर नंबर 1 की कुर्सी हासिल की है. दूसरे स्थान पर 'वसुधा' मजबूती के साथ बनी हुई है.

X
Antima Pal

TRP Report Week 23: BARC इंडिया की वीक 23 की TRP रिपोर्ट आ गई है. इस हफ्ते भी 'गंगा माई की बेटियां' ने टॉप पोजिशन पर कब्जा बरकरार रखा है. दर्शकों की पसंदीदा इस सीरियल ने एक बार फिर नंबर 1 की कुर्सी हासिल की है. दूसरे स्थान पर 'वसुधा' मजबूती के साथ बनी हुई है. तीसरे नंबर पर 'तुम से तुम तक' रही, जबकि चौथे स्थान पर 'नागिन 7' पहुंच गई है. 

Naagin 7 फिनाले से बनी टीआरपी क्वीन

एकता कपूर की इस सुपरनैचुरल ड्रामा ने अपने फिनाले के बाद जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की और TRP में अच्छी छलांग लगाई है. फिनाले के बाद दर्शकों का लगाव बढ़ा, जिससे शो की रेटिंग्स में उछाल आया. दूसरी ओर पिछले कई हफ्तों से टॉप पर रहने वाली 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' इस हफ्ते पांचवें स्थान पर खिसक गई है. अमर उपाध्याय की कहानी से अनुपस्थिति को लेकर कई दर्शकों का मानना है कि इसी वजह से शो की लोकप्रियता में थोड़ी कमी आई है. 

टॉप 10 शोज की पूरी लिस्ट:-

गंगा माई की बेटियां


वसुधा
  
तुम से तुम तक
  
नागिन 7
  
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
  
अनुपमा
  
लाफ्टर चीफ्स 3
  
जगद्‍धात्री
  
ये रिश्ता क्या कहलाता है
  
उड़ने की आशा

'अनुपमा' इस हफ्ते छठे स्थान पर रही. 'लाफ्टर चीफ्स 3' ने सातवां स्थान हासिल किया. 'जगद्‍धात्री' आठवें, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' नौवें और 'उड़ने की आशा' दसवें स्थान पर रही. 'नागिन 7' के फिनाले ने शो को नई ऊर्जा दी है. कई दर्शक फिनाले के बाद भी शो के बारे में बात कर रहे हैं, जिससे इसकी TRP बढ़ी है. वहीं 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के फैंस अमर उपाध्याय के वापस आने का इंतजार कर रहे हैं. उनका मानना है कि अमर की एंट्री से शो फिर से टॉप पर पहुंच सकता है.