तलाक की खबरों के बीच मौनी रॉय और सूरज नांबियार का पैचअप? एक्ट्रेस ने पति के लिए किया ये काम

तलाक की घोषणा से पहले मौनी रॉय ने सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. इसके बाद सूरज ने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट भी कर दिया था. लेकिन अब सूरज का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि मौनी रॉय ने एक बार फिर से सूरज को फॉलो कर लिया है.

x
Antima Pal

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के तलाक की खबर अभी भी सुर्खियों में है. कुछ दिन पहले दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की पुष्टि की थी, लेकिन अब नई डेवलपमेंट ने फैंस के बीच नई उम्मीद जगा दी है. सोशल मीडिया पर नजर रखने वाले फैंस ने हाल ही में एक बड़ा बदलाव नोटिस किया है. 

तलाक की घोषणा से पहले मौनी रॉय ने सूरज नांबियार को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था. इसके बाद सूरज ने अपना अकाउंट डिएक्टिवेट भी कर दिया था. लेकिन अब सूरज का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है और सबसे बड़ी बात यह है कि मौनी रॉय ने एक बार फिर से सूरज को फॉलो कर लिया है. फैंस इस कदम को लेकर काफी उत्साहित हैं. कई लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि शायद दोनों में बात बनी है और पैचअप हो गया है. एक्ट्रेस के इस मूव से उम्मीद की किरण दिख रही है. 

शादी की तस्वीरें अभी भी मौजूद

एक और महत्वपूर्ण बात जो फैंस का ध्यान खींच रही है, वह यह है कि मौनी और सूरज ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम से अभी तक डिलीट नहीं की हैं. आमतौर पर अलग होने के बाद लोग पुरानी तस्वीरें हटा देते हैं, लेकिन दोनों की प्रोफाइल पर शादी की यादें अभी भी बरकरार हैं. इससे फैंस के बीच अटकलें और तेज हो गई हैं. मौनी रॉय और सूरज नांबियार की शादी साल 2022 में हुई थी. शुरुआती दिनों में दोनों की जोड़ी काफी प्यारी लगती थी. लेकिन कुछ समय बाद उनकी रिलेशनशिप में दरार आ गई.

काम के व्यस्त शेड्यूल और व्यक्तिगत मतभेदों को दोनों ने अलग होने की वजह बताया था. सोशल मीडिया पर इस खबर के बाद कमेंट्स का सिलसिला शुरू हो गया है. एक यूजर ने लिखा- 'मौनी ने फॉलो किया है, इसका मतलब है सब ठीक हो जाएगा.' दूसरे ने कहा- 'प्लीज पैचअप कर लो, आप दोनों बहुत अच्छे लगते हो.' हालांकि कुछ फैंस सावधानी बरतते हुए कह रहे हैं कि सिर्फ फॉलो करने भर से कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी.

मौनी रॉय इस समय अपने करियर पर फोकस किए हुए हैं. 'ब्रह्मास्त्र' जैसी बड़ी फिल्म में काम करने के बाद वे वेब सीरीज और टीवी प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं. सूरज नांबियार बिजनेसमैन हैं और आमतौर पर मीडिया से दूर रहते हैं. 

अभी कुछ कहना जल्दबाजी

फिलहाल दोनों तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. न तो तलाक वापस लिया गया है और न ही पैचअप की पुष्टि हुई है. लेकिन मौनी का सूरज को दोबारा फॉलो करना और शादी की तस्वीरों को न हटाना, फैंस के दिल में नई उम्मीद जरूर जगाया है.