450 करोड़ की दौलत! Mohanlal के पास है बुर्ज खलीफा में घर और रॉल्स रॉयस, जानें कैसे जीते हैं जिंदगी
Mohanlal Birthday: आज मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल का 66वां जन्मदिन है. इनके जन्मदिन पर जानते हैं कि इनकी नेटवर्थ कितनी है और कहां-कहां पर इनका घर है.
Mohanlal Birthday: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के बारे में कौन नहीं जानता है. ये किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. दक्षिण भारतीय सिनेमा में इन एक्टिंग के सभी कायल हैं. आज इनका 66वां जन्मदिन है. देशभर के लोग इन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. चार दशक से ज्यादा के करियर में उन्होंने 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इन्हें पद्मश्री व पद्म भूषण से भी नवाजा गया है.
कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहनलाल की नेटवर्थ 450 करोड़ रुपये के आसपास है. कहा जाता है कि मोहनलाल मलयालम इंडस्ट्री के सबसे महंगे एक्टरों में से एक हैं. एक फिल्म के वो 20 से 25 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. अगर इनकी अपकमिंग मूवी की बात करें तो यह दृश्यम 3 है, जिसके लिए उन्हें 20 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.
कहां-कहां हैं उनका प्रॉपर्टी?
फिल्मों से तो मोहनलाल पैसा कमा ही रहे हैं, साथ ही उन्होंने इन्वेस्टमेंट से भी अच्छा पैसा कमाया है. इनके पास कोच्चि में एक लग्जरी अस्पताल और मूवी थिएटर है. सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने रेस्टोरेंट चेन में भी पैसा लगाया है. केरल के कोच्चि में मोहनलाल के पास जो घर है वो किसी महल से कम नहीं है. यह करीब 17000 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है. इसके अलावा एक गेस्ट हाउस भी है. मोहनलाल के पास दुबई के बुर्ज खलीफा में एक शानदार फ्लैट भी है. ऐसे में ये उन चुनिंदा भारतीयों में शामिल हो गए हैं, जिनके पास बुर्ज खलीफा में घर है.
Also Read
- किम कार्दशियन के शिपमेंट में निकली करोड़ों की कोकीन, कोर्ट ने ड्राइवर को सुनाई साढ़े 13 साल की सजा
- इस फिल्म में हीरोइन के साथ 23 KISSING सीन दे चुके रणवीर सिंह, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह हुई थी फ्लॉप
- Cannes 2026: तड़क-भड़क और चमक-धमक से बिल्कुल अलग अंदाज में अदिति राव हैदरी ने कान्स में खींचा सबका ध्यान, तस्वीरें वायरल
महंगी गाड़ियों का है शौक:
मोहनलाल को गाड़ियों का भी शौक है. इनके पास रोल्स रॉयस फैंटम, मर्सिडीज बेंज SLS AMG, पोर्श कैयेन, BMW X5 जैसी गाड़ियां हैं.
अभी कहां-कहां चल रहा है प्रोजेक्ट:
मोहनलासल की दृश्यम के बारे में तो आपने सुना ही होगा और शायद देखा भी हो. अब इस मूवी का तीसरा पार्ट आ रहा है. बता दें कि यह मूवी आज रिलीज हो गई है. इसके निर्देशक जीतू जोसेफ हैं. दर्शक इसे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.