Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026 West Bengal Assembly Election 2026

Sidharth Malhotra संग फ्लर्ट करना मॉडल को पड़ा भारी, वीडियो पोस्ट कर मांगी माफी

सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं. इन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास पहचान बनाई है, अभी हाल ही में सिद्धार्थ को एक फैशन वीक में देखा गया जहां मॉडल सिद्धार्थ को देख खुद पर काबू नहीं कर पाईं और उन्होंने उनके साथ फ्लर्ट करना शुरू कर दिया. इसी कारण लोगों ने मॉडल को जमकर ट्रोल किया.

Social Media
India Daily Live

सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के शानदार अभिनेताओं में से एक हैं. इन्होंने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है. बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ सिद्धार्थ की गिनती फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम और हॉट एक्टर्स में से एक में भी होती हैं. शायद यही कारण हैं कि इनकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है. खासतौर पर सिद्धार्थ की लड़कियों के बीच फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. अभी हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मॉडल उनके इतने करीब आ गई कि एक्टर के फैन काफी नाराज दिखे.

उस मॉडल का जब से ये वीडियो वायरल हुआ है तब से लोगों ने उन्हें इतनी बुरी तरह से ट्रोल किया कि उन्हें कियारा से माफी मांगनी पड़ी. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

मॉडल ने कियारा से मांगी माफी

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​अभी हाल ही में दिल्ली के एक फैशन शो में दिखाई दिए. एक्टर ने ये फैशन शो डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए वॉक किया. जिसमें इनके साथ एक मॉडल एलिसिया कौर भी दिखाई दी. एलिसिया कौर जिन्होंने सिद्धार्थ के साथ वॉक करने के दौरान एक पल भी ऐसा मौका नहीं छोड़ा जिसमें वह अभिनेता के साथ फ्लर्ट कर लें. मॉडल का अभिनेता के साथ इतना कोजी होना उनके फैंस को पसंद नहीं आया और उन्होंने एलिसिया की जमकर क्लास लगा दी.

कमेंट सेक्शन में भी लोग कियारा से माफी मांगने की बात कहने लगे. हालांकि, मॉडल ने भी इस ट्रोलिंग को मजाक में लेते हुए अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैशटैग सॉरी कियारा. एलिसिया का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा रहे हैं कि वो अब शादीशुदा है आपको अपनी हद नहीं भूलनी चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा आपको तुरंत कियारा आडवाणी से माफी मांगनी चाहिए.