माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' की धमाकेदार शुरुआत, जानें फिल्म ने पहले दिन कितने बटोरे नोट
'माइकल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन भारत में 5.50 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसमें थर्सडे के पेड प्रीव्यूज भी शामिल हैं. यह मुकाम म्यूजिकल बायोपिक्स के लिए भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बेहतरीन ओपनिंग है.
मुंबई: माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन भारत में 5.50 करोड़ नेट कलेक्शन कर लिया है, जिसमें थर्सडे के पेड प्रीव्यूज भी शामिल हैं. यह मुकाम म्यूजिकल बायोपिक्स के लिए भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बेहतरीन ओपनिंग है.
जाफर जैक्सन, जो माइकल जैक्सन के भतीजे हैं, फिल्म में किंग ऑफ पॉप की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन एंटोइन फुकुआ ने किया है. रिलीज से पहले मिली नकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद भारतीय दर्शकों ने थिएटर्स में भारी भीड़ जुटाई. माइकल जैक्सन भारत में हमेशा से बेहद लोकप्रिय रहे हैं, इसलिए उनके फैंस बड़े पर्दे पर उनकी कहानी देखने के लिए उत्साहित थे।.
शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पेड प्रीव्यूज में ₹2.40 करोड़ ग्रॉस कमाए, जबकि पहले दिन मुख्य रूप से 4 करोड़ से ज्यादा ग्रॉस कलेक्शन रहा. कुल मिलाकर यह 5.50 करोड़ नेट (लगभग ₹6.60 करोड़ ग्रॉस) पर पहुंच गई. इससे पहले 'एल्विस' और 'बोहेमियन रैप्सडी' जैसी म्यूजिकल बायोपिक्स भी भारतीय बाजार में इतना मजबूत ओपनिंग नहीं कर पाई थीं.
Also Read
सबसे दिलचस्प बात यह है कि 'माइकल' ने न सिर्फ बॉलीवुड की नई रिलीज 'जिन्नी वेड्स सनी 2' को पूरी तरह पीछे छोड़ दिया, बल्कि दूसरे हफ्ते में चल रही फिल्मों को भी टक्कर दी. 'जिन्नी वेड्स सनी 2' ने पहले दिन सिर्फ 30 लाख ही कमाए, जबकि 'माइकल' ने उससे कई गुना ज्यादा कलेक्शन किया. दूसरी ओर अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने अपने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 5.15 करोड़ नेट कमाए.
'माइकल' ने इसे भी थोड़ा पीछे छोड़ दिया. वहीं रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर 2' छह हफ्ते बाद कमजोर पड़ चुकी थी और शुक्रवार को सिर्फ 1.60 करोड़ नेट कमा पाई. 'धुरंधर 2' अब अपने रन के अंतिम चरण में है, इसलिए इसका बज़ काफी कम हो गया है. फिल्म की सफल शुरुआत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह होलीवुड की बड़ी बायोपिक है जो भारतीय बाजार में लोकल फिल्मों को चुनौती दे रही है.
माइकल जैक्सन के गानों की धुन, उनके डांस और जीवन की कहानी ने दर्शकों को आकर्षित किया. कई दर्शक परिवार के साथ थिएटर्स पहुंचे और फिल्म को एंजॉय किया. विश्व स्तर पर भी 'माइकल' अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ओवरसीज मार्केट में पहले दिन ही बड़े आंकड़े दर्ज किए गए हैं. भारत में म्यूजिकल बायोपिक्स की परंपरा को देखते हुए यह ओपनिंग उम्मीद से ज्यादा मजबूत साबित हुई है. अब देखना यह होगा कि वीकेंड में फिल्म कितना कलेक्शन बढ़ा पाती है.