कौन हैं इंटरनेट की नई सेसेंशन गिरीजा ओक, ‘ब्लू साड़ी वाली’ में लुक के दिवाने हुए यूजर्स
मराठी अभिनेत्री गिरीजा ओक इन दिनों अपने वायरल ब्लू साड़ी लुक और मजेदार वीडियो के कारण सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. 'तारे जमीन पर' और 'जवान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं गिरीजा को लोग अब इंटरनेट की नई क्रश कह रहे हैं.
मुंबई: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत महिला का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह नीली साड़ी पहने अपने कॉलेज के दिनों की दिलचस्प यादें साझा कर रही हैं.
इस महिला की पहचान अब सामने आ चुकी है. ये हैं मराठी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री गिरीजा ओक. अपनी सहज मुस्कान और मजेदार अंदाज से सबका दिल जीतने वाली गिरीजा, अब इंटरनेट की नई पसंद बन गई हैं. आइए जानते हैं कौन हैं ये 'ब्लू साड़ी वुमन'.
इंटरनेट का नया क्रश
सोशल मीडिया पर गिरीजा ओक के वीडियो के बाद लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है. किसी ने उन्हें 'सबसे खूबसूरत मराठी एक्ट्रेस' कहा तो किसी ने पूछा, 'ये ब्लू साड़ी वाली महिला कौन हैं?' X पर उनके फोटो और क्लिप्स तेजी से शेयर हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'Marathi actress #GirijaOak is trending all over Twitter after her blue saree look went viral.' इस वायरल वीडियो ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बना दिया.
Also Read
- रोमांटिक कॉमेडी के मैदान में उतरने को तैयार अजय देवगन, 'दे दे प्यार दे 2' ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल!
- यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म का हुआ बुरा हाल! 5 दिन बाद भी आधा बजट नहीं वसूल पाई 'हक'
- तबीयत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए गोविंदा, हाथ जोड़कर फैंस से मिलकर एक्टर बोले- 'मैं ठीक हूं...'
द वायरल 'बेब्स' कहानी
गिरीजा के वायरल वीडियो में वह अपने कॉलेज के दिनों की एक मजेदार घटना सुनाती हैं. उन्होंने बताया कि उनके फिजिक्स टीचर 'waves' को 'babes' बोलते थे. पूरा क्लासरूम हैरान था, जब तक कि उन्होंने समझाया, 'There are two types of babes – transitional and longitudinal babes.' इस मजेदार लम्हे को गिरीजा ने इतनी सहजता से बताया कि लोग उनकी बातों पर हंसते-हंसते दीवाने हो गए.
वायरल पॉपुलैरिटी पर गिरिजा ओक की प्रतिक्रिया
वायरल होने के बाद गिरीजा का फोन लगातार बजता रहा. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, 'मैं रिहर्सल में थी, तभी दोस्तों ने बताया कि सोशल मीडिया पर क्या हो रहा है.' उन्होंने बताया कि कुछ अकाउंट्स ने उनके फोटो का गलत इस्तेमाल किया, लेकिन मराठी फैन्स ने उनका समर्थन किया. गिरीजा ने कहा, 'ये ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन मेरा काम हमेशा रहेगा. अगर लोग अब मेरा काम खोज रहे हैं, तो इससे खुशी होती है.'