एक बार फिर भारत का नाम ग्लोबल लेवल पर चमकाएंगी मानुषी छिल्लर, कॉमनवेल्थ गेम्स में करेंगी परफॉर्म
2 अगस्त को ग्लासगो के प्रसिद्ध OVO हाइड्रो एरिना में होने वाली इस भव्य सेरेमनी में मानुषी छिल्लर इकलौती भारतीय अभिनेत्री होंगी जो परफॉर्म करेंगी. इस कार्यक्रम के जरिए ग्लासगो 2026 से अहमदाबाद 2030 तक का सफर दिखाया जाएगा.
Manushi Chillar Performance: पूर्व मिस वर्ल्ड और देश की प्रिय अभिनेत्री मानुषी छिल्लर ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स की हैंडओवर सेरेमनी में लाइव परफॉर्मेंस करने जा रही हैं. यह उनके करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है, जहां वह भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी.
भारत का नाम ग्लोबल लेवल पर चमकाएंगी मानुषी छिल्लर
2 अगस्त को ग्लासगो के प्रसिद्ध OVO हाइड्रो एरिना में होने वाली इस भव्य सेरेमनी में मानुषी इकलौती भारतीय अभिनेत्री होंगी जो परफॉर्म करेंगी. इस कार्यक्रम के जरिए ग्लासगो 2026 से अहमदाबाद 2030 तक का सफर दिखाया जाएगा. म्यूजिक, कल्चर और एंटरटेनमेंट से भरी इस शाम में मानुषी की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण बनेगी.
2017 में जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब
मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर देश का ग्लोबल चेहरा बन चुकी हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई और कई अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्म पर भारत को गरिमा के साथ रिप्रेजेंट किया. उनकी ग्रेस, कॉन्फिडेंस और देशभक्ति हमेशा सराही जाती रही है. कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी बड़ी मंच पर परफॉर्म करना उनके लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा.
Also Read
यह हैंडओवर सेरेमनी दुनियाभर में लाइव प्रसारित होगी. इसमें कलाकार दुनिया भर के दर्शकों को भारत की समृद्ध संस्कृति और जीवंत ऊर्जा से रू-ब-रू कराएंगे. 'रोड टू अहमदाबाद 2030' की शुरुआत के रूप में यह कार्यक्रम खास महत्व रखता है. मानुषी की मौजूदगी इसे और भी यादगार बना देगी.
'भारत को ग्लोबल मंच पर पेश करना हमेशा गर्व की बात'
फैंस इस परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग लगातार पोस्ट कर अपनी खुशी जता रहे हैं. मानुषी ने खुद इस अवसर को लेकर काफी उत्साह दिखाया है. उन्होंने कहा कि भारत को ग्लोबल मंच पर पेश करना उनके लिए हमेशा गर्व की बात होती है. यह परफॉर्मेंस न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणादायक भी साबित होगी. 2 अगस्त की शाम मानुषी की परफॉर्मेंस पूरे देश का ध्यान खींचने वाली है.