'यह सही नहीं है', रणवीर सिंह पर 'बैन' को एक्टर मनोज बाजपेयी ने बताया गलत
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी आगामी फिल्म गवर्नर के ट्रेल लॉन्च पर ररणवीर सिंह से जुड़े हालिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने मौजूदा हालत को 'बिल्कुल गलत' बताया है.
मुंबई में अपनी आने वाली फिल्म 'गवर्नर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी ने रणवीर सिंह से जुड़े हालिया विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. मनोज बाजपेयी ने मीडिया के सवाल पर पूरी स्थिति को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले को जल्द ही शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया जाएगा. मनोज बाजपेयी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के ज्यादातर लोगों को इस पूरे मामले की जानकारी सिर्फ सोशल मीडिया और खबरों के जरिए ही मिल रही है. पर्दे के पीछे असल में क्या हुआ और पूरी सच्चाई क्या है इसके बारे में किसी को भी पूरी डिटेल्स नहीं पता हैं.
मौजूदा हालात बताया 'बहुत गलत'
मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सदस्य होने के नाते वे सिर्फ यही उम्मीद कर सकते हैं कि यह समस्या बिना किसी बड़े विवाद के सम्मानजनक तरीके से जल्दी खत्म हो जाए. उन्होंने मौजूदा हालात को 'बेहद गलत' बताते हुए अपनी चिंता जाहिर की है. हालांकि मनोज बाजपेयी ने अपने पूरे करियर में कभी भी रणवीर सिंह के साथ व्यक्तिगत रूप से काम नहीं किया है फिर भी उन्होंने इच्छा जताई कि यह मामला और ज्यादा गंभीर न हो और दोनों पक्ष शांत दिमाग से इस मुद्दे को संभालें.
क्या है पूरा विवाद और मेकर्स का आरोप?
यह पूरा विवाद तब खड़ा हुआ जब FWICE ने रणवीर सिंह पर ऐन वक्त पर 'डॉन 3' छोड़ने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कड़ा रुख अपनाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म निर्माता फरहान अख्तर ने 11 अप्रैल 2026 को 'भारतीय फिल्म और टेलीविजन निर्देशक संघ' IFTDA के पास एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी. बाद में इस शिकायत को समीक्षा के लिए FWICE के पास भेजा गया जिसने इस प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों और निर्माता रितेश सिधवानी के साथ कई बैठकें कीं.
इन बैठकों के दौरान 'डॉन 3' के मेकर्स ने फेडरेशन को बताया कि रणवीर सिंह के फिल्म छोड़ने से पहले ही फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर करीब ₹45 करोड़ खर्च हो चुके थे. इतने बड़े नुकसान की बात सामने आने के बाद फिल्म संगठन ने रणवीर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने का फैसला किया.
रणवीर सिंह ने मामले पर क्या कहा?
इसी बीच विवाद बढ़ता देख रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने भी एक आधिकारिक बयान जारी कर अपनी बात सामने रखी है. बयान में कहा गया है कि रणवीर के मन में पूरी फिल्म इंडस्ट्री और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े हर एक व्यक्ति के लिए बहुत सम्मान है. वे इस मामले पर जानबूझकर चुप रहे क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल मामलों को सार्वजनिक रूप से उछालने और बहस करने के बजाय मैच्योरिटी और गरिमा के साथ सुलझाया जाना चाहिए.
बयान में यह भी साफ किया गया है कि रणवीर का पूरा ध्यान इस समय सिर्फ उनके काम और भविष्य के प्रोजेक्ट्स पर है. वे दिल से 'डॉन' फ्रेंचाइजी की सफलता की कामना करते हैं. आपको बता दें कि रणवीर सिंह को आखिरी बार फिल्म 'धुरंधर' में देखा गया था वहीं मनोज बाजपेयी की यह फिल्म 'गवर्नर' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
और पढ़ें
- मनोज बाजपेयी देश बचाने निकले! फिल्म 'गवर्नर' का ट्रेलर रिलीज, 1990 के आर्थिक संकट की सच्ची कहानी देख खड़े होंगे रोंगटे
- जान्हवी कपूर ने बनारसी गाउन में मचाया धमाल! 'पेड्डी' प्रमोशन में दिखाया मॉडर्न ट्विस्ट
- फरहान अख्तर का मुंबई में पहला पब्लिक अपीयरेंस, 'डॉन 3' विवाद के बीच पैपराजी से बचें; वीडियो वायरल