menu-icon
India Daily

लंदन में हादसे के बाद सिंगर मंज मुसिक अस्पताल में भर्ती, जी सिने अवॉर्ड्स परफॉर्मेंस पर लगा ग्रहण

ब्रिटिश इंडियन सिंगर मंज मुसिक लंदन में एक एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. वह जी सिने अवॉर्ड्स 2026 में परफॉर्म करने वाले थे, लेकिन अब उनके ट्रैवल प्लान रद्द होने की संभावना है. फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
लंदन में हादसे के बाद सिंगर मंज मुसिक अस्पताल में भर्ती, जी सिने अवॉर्ड्स परफॉर्मेंस पर लगा ग्रहण
Courtesy: Social Media

मुंबई: ब्रिटिश इंडियन आइकॉन और मशहूर ग्रुप RDB के पूर्व लीड वोकलिस्ट मंज मुसिक को लेकर चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मंजीत सिंह राल, जिन्हें दुनिया मंज मुसिक के नाम से जानती है, लंदन में एक सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी चोटों की गंभीरता को लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया है.

मंज मुसिक को मुंबई में होने वाले जी सिने अवार्ड्स 2026 में एक खास परफॉर्मेंस देनी थी. बताया जा रहा है कि वह अपने सुपरहिट ट्रैक स्वैग मेरा देसी पर हाई एनर्जी स्टेज शो करने वाले थे. इस गाने में भांगड़ा रिदम और अर्बन हिप हॉप का उनका सिग्नेचर फ्यूजन देखने को मिलता है, जिसे दर्शक बेहद पसंद करते हैं. एक्सीडेंट के बाद उनके तुरंत ट्रैवल प्लान रद्द होने की संभावना जताई जा रही है. आयोजकों की ओर से भी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है.

RDB से शुरू हुआ था करियर

मंज मुसिक ने अपने करियर की शुरुआत मशहूर म्यूजिक ग्रुप RDB के साथ की थी. इस ग्रुप ने पंजाबी बीट्स और इंटरनेशनल साउंड को मिलाकर एक नया ट्रेंड सेट किया था. RDB के गाने भारत ही नहीं बल्कि यूके और अन्य देशों में भी काफी लोकप्रिय हुए.

मंज ने बाद में सोलो करियर में भी कई हिट गाने दिए और बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स तक अपनी पहचान बनाई. उनका म्यूजिक ट्रेडिशनल पंजाबी स्टाइल और मॉडर्न बीट्स का अनोखा मेल माना जाता है.

अंबानी शादी में मचाया था धमाल

हाल ही में 12 जुलाई को हुई भव्य शादी समारोह में भी मंज मुसिक ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया था. बारात के दौरान उन्होंने सोलो परफॉर्मेंस दी, जिसमें उनके सुपरहिट गाने ओम मंगलम, आजा माही, लाल घाघरा और साडी गली शामिल थे. उनकी स्टेज प्रेजेंस और दमदार वोकल्स ने माहौल को डांस पार्टी में बदल दिया. इस खास मौके पर अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और विक्की कौशल जैसे सितारे भी डांस करते नजर आए.

मंज मुसिक की यह परफॉर्मेंस बताती है कि वह आज भी बड़े मंचों पर उतनी ही ऊर्जा और जुनून के साथ छा जाते हैं. पंजाबी म्यूजिक और मेनस्ट्रीम बॉलीवुड के बीच पुल बनाने की उनकी काबिलियत उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान देती है.