ममूटी-मोहनलाल की 'Patriot' ने मचाया धमाल, बनी इस साल की सबसे बड़ी मलयालम ओपनर
फिल्म पैट्रियट ने पहले दिन दुनिया भर में 29.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. भारत में फिल्म ने 9.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. केरल में फिल्म का जलवा सबसे ज्यादा रहा, जहां उसने अकेले 8 करोड़ रुपये की कमाई की. पूरे भारत में फिल्म को करीब 2600 शोज मिले, जो मलयालम फिल्म के लिए बहुत अच्छा आंकड़ा है.
मुंबई: मलयालम सिनेमा के दो दिग्गज सितारे ममूटी और मोहनलाल की फिल्म 'पैट्रियट' ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 1 मई 2026 को रिलीज हुई यह पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म इस साल की सबसे बड़ी मलयालम ओपनर बन गई है. दर्शकों और समीक्षकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलने के बाद फिल्म ने शानदार शुरुआत की है.
पहले दिन दुनिया भर में पैट्रियट ने की इतनी कमाई
रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म पैट्रियट ने पहले दिन दुनिया भर में 29.37 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. भारत में फिल्म ने 9.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. केरल में फिल्म का जलवा सबसे ज्यादा रहा, जहां उसने अकेले 8 करोड़ रुपये की कमाई की. पूरे भारत में फिल्म को करीब 2600 शोज मिले, जो मलयालम फिल्म के लिए बहुत अच्छा आंकड़ा है.
प्री-बुकिंग में भी दिखाया था जलवा
रिलीज से पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अपना जोर दिखाया था. प्री-बुकिंग में फिल्म ने लगभग 10 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था. इससे साफ हो गया था कि दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. ममूटी और मोहनलाल की जोड़ी को लेकर फैंस में पहले से ही भारी उत्साह था. दोनों सुपरस्टार्स की फिल्म साथ में आने के बाद टिकटों की मांग आसमान छू रही थी.
Also Read
दूसरे दिन फिल्म कर रही गजब का कलेक्शन
पैट्रियट एक पॉलिटिकल स्पाई थ्रिलर फिल्म है. इसमें देशभक्ति, जासूसी और सस्पेंस से भरी कहानी है. ममूटी और मोहनलाल जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने फिल्म को और मजबूत बना दिया है. दर्शक फिल्म के एक्शन, डायलॉग्स और कहानी की तारीफ कर रहे हैं. पहले दिन के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी. सुबह 10 बजे तक दूसरे दिन फिल्म ने करीब 20 लाख रुपये की कमाई कर ली थी. अगर यह ट्रेंड आगे भी जारी रहा तो फिल्म लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती नजर आएगी.
मलयालम सिनेमा में हाल के सालों में कई बड़ी फिल्में आई हैं, लेकिन पैट्रियट ने ओपनिंग के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है. ममूटी और मोहनलाल की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है, जिसकी वजह से फिल्म को दक्षिण भारत के अलावा दूसरे राज्यों में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म के निर्देशक और टीम इस शानदार शुरुआत पर बेहद खुश हैं. फैंस भी सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. अगर फिल्म वर्ड ऑफ माउथ से अच्छा परफॉर्म करती रही तो यह साल 2026 की सबसे सफल मलयालम फिल्मों में शामिल हो सकती है.