नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर सलीम कुमार का निधन, 56 साल की उम्र में ली आखिरी सांस; केरल के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
मलयालम एक्टर सलीम कुमार का शनिवार, 7 जून को रात 10:43 बजे निधन हो गया. वे निमोनिया का इलाज करवा रहे थे. दिन में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था और बाद में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था.
नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले मलयालम एक्टर सलीम कुमार का शनिवार, 7 जून को रात 10:43 बजे निधन हो गया. बता दें की कोच्चि के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में 56 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली. वे निमोनिया का इलाज करवा रहे थे. दिन में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया था और बाद में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. उनके अचानक निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है. मलयालम सिनेमा के बेहतरीन एक्टर्स में से एक माने जाने वाले सलीम कुमार ने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, अलग-अलग तरह के रोल करने की काबिलियत और कॉमेडी से इमोशनल रोल में आसानी से ढल जाने की खूबी से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री ने दी श्रद्धांजलि
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों, जिनमें एक्टर दिलीप, MLA और एक्टर रमेश पिशारोडी और नादिरशाह शामिल हैं, ने उस हॉस्पिटल का दौरा किया जहां सलीम भर्ती थे.
Also Read
- 'कॉकरोचों ने कमाल कर दिया', प्रकाश राज ने किया कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन का समर्थन
- शेखर सुमन का 'अहंकारी राजा' और 'जादुई आईना वाला' वीडियो वायरल, जनता बोली- 'अब पड़ेगा ED का छापा'
- 'वे क्लीवेज पर कैमरा लगाएंगे...', क्या जाह्नवी कपूर ने खुद भी किया था 'पेड्डी' में विवादित सीन्स का विरोध? चैट्स हुई लीक!
उन्हें 'अचनुरंगथा वीडु' (Achanurangatha Veedu) में अपनी एक्टिंग के लिए केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड का 'सेकंड बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड मिला और बाद में 'अदामिन्ते मकान अबू' (Adaminte Makan Abu) में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड और केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड का 'बेस्ट एक्टर' का अवॉर्ड मिला.