मलाइका अरोड़ा ने बाथरॉब में दिए बोल्ड पोज, इंटरनेट पर तस्वीरों ने लगाई आग!

तस्वीरों में मलाइका एक लग्जरी होटल जैसी जगह पर नजर आ रही हैं. सुबह की नरम धूप में वे आराम से पोज दे रही हैं. कम मेकअप, खुले बाल और सहज मुस्कान के साथ मलाइका बिल्कुल नेचुरल और कॉन्फिडेंट लग रही हैं. बाथरॉब को कैजुअली पहने हुए वे बालकनी में खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही हैं. 

x
Antima Pal

मुंबई: 52 साल की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में छाई रहती हैं. हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई तस्वीरों और वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें देखकर फैंस का दिल धड़क उठा है. व्हाइट कलर की बाथरॉब में मलाइका का ये लुक काफी हॉट और ग्लैमरस है. 

मलाइका अरोड़ा ने बाथरॉब में दिए बोल्ड पोज

तस्वीरों में मलाइका एक लग्जरी होटल जैसी जगह पर नजर आ रही हैं. सुबह की नरम धूप में वे आराम से पोज दे रही हैं. कम मेकअप, खुले बाल और सहज मुस्कान के साथ मलाइका बिल्कुल नेचुरल और कॉन्फिडेंट लग रही हैं. बाथरॉब को कैजुअली पहने हुए वे बालकनी में खड़ी होकर फोटो खिंचवा रही हैं. 

इन तस्वीरों में उनका फिट बॉडी और ग्लोइंग स्किन साफ दिख रहा है. मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'मैं और मेरा...' जिसे पूरा करने के लिए फैंस अपनी-अपनी राय दे रहे हैं. कुछ कह रहे हैं 'मैं और मेरा कॉन्फिडेंस', तो कुछ का मानना है 'मैं और मेरा फिटनेस लेवल.' 

बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका इन तस्वीरों के जरिए एक बार फिर साबित कर रही हैं कि उम्र सिर्फ एक नंबर है. वे नियमित जिम, योग और हेल्दी डाइट के जरिए खुद को फिट रखती हैं. यही वजह है कि 50 पार करने के बाद भी वे 30 की लड़कियों को टक्कर दे रही हैं. उनकी ये तस्वीरें जल्दी ही वायरल हो गईं और हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे हैं.

फैंस का रिएक्शन

फैंस इन तस्वीरों पर जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'मलाइका दी, आप तो उम्र के साथ और खूबसूरत होती जा रही हैं.' दूसरे ने कमेंट किया- 'ये ग्लो और एनर्जी कहां से आती है आपमें? इंस्पिरेशनल!' कई फैंस ने उन्हें 'हॉटेस्ट अवॉन' और 'रियल क्वीन' कहा है. 

मलाइका अरोड़ा लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. वे अपनी फिटनेस टिप्स, डांस वीडियो और पर्सनल लाइफ की झलकियां शेयर करती रहती हैं. चाहे वो फिल्म प्रमोशन हो या पर्सनल फोटोशूट, मलाइका हर बार अपना स्टाइल दिखाने में माहिर रहती हैं. ये तस्वीरें उनके फॉलोअर्स के लिए एक तरोताजा अनुभव साबित हो रही हैं. मलाइका का ये अंदाज दिखाता है कि वे अपनी लाइफ को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं और उम्र को कभी भी रुकावट नहीं बनने देतीं.