Salman Khan Post: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान हमेशा की तरह सुर्खियों में छाए हुए हैं. इस बार उन्होंने मुंबई की खूबसूरत बारिश का पूरा मजा लिया और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को भी खुश कर दिया. मानसून के इस मौसम में सलमान की ये तस्वीरें देखकर कोई भी उनका दीवाना हो सकता है.
सलमान ने सोशल मीडिया पर कुछ खास फोटोज पोस्ट की हैं. इनमें वे एक आरामदेह कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं. सिर पर स्टाइलिश टोपी लगाए, कैजुअल लुक में दबंग अंदाज बरकरार है।. चारों तरफ हरियाली और बारिश की बूंदें उनके मूड को और भी खास बना रही हैं. तस्वीर के साथ उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा – 'मातृभूमि. 'इस एक शब्द ने फैंस को उनकी आने वाली फिल्म की याद दिला दी.
MAATRUBHUMI pic.twitter.com/373dCVanEg
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 7, 2026
सलमान खान को मुंबई की बारिश बेहद पसंद है. हर साल मानसून में वे घर की बालकनी से बारिश का आनंद लेते दिखते हैं. इस बार भी उन्होंने अपनी फिटनेस और पॉजिटिव एनर्जी से सबको इंप्रेस किया. तस्वीरों में उनकी बॉडी और स्टाइल देखकर फैंस कमेंट्स में बाढ़-सी ला रहे हैं. फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा तेज है. फिल्म का टीजर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ गई थी.
कहानी मातृभूमि यानी मां-भारत से जुड़ी होने की वजह से यह फिल्म देशभक्ति की भावना को छूती नजर आ रही है। हालांकि चीन के एक सरकारी अखबार ने फिल्म की कहानी पर कुछ सवाल उठाए थे, जिसकी वजह से थोड़ी बहस भी हुई. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई भी कंफर्मेशन नहीं आई है. सलमान खान की फिल्म हमेशा की तरह बड़े स्क्रीन पर धमाका करने वाली मानी जा रही है. निर्देशन और कहानी को लेकर भी काफी उम्मीदें हैं.