menu-icon
India Daily

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस भारत में रिलीज करेगी रणबीर कपूर और साई पल्लवी की 'रामायण'!

रामायण पार्ट 1 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आने वाली है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म की शूटिंग और VFX को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है. रिपोर्ट्स के अनुसार नमित मल्होत्रा की प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म के 30 मिनट के फुटेज कई स्टूडियोज को दिखाए. इसमें धर्मा प्रोडक्शंस सबसे ज्यादा प्रभावित हुई. 

antima
Edited By: Antima Pal
करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस भारत में रिलीज करेगी रणबीर कपूर और साई पल्लवी की 'रामायण'!
Courtesy: X

Ranbir Kapoor Starrer Ramayana: बॉलीवुड के सबसे बड़े और अपकमिंग प्रोजेक्ट 'रामायण' की चर्चा अब और बढ़ गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस भारत में इस फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी. 

धर्मा प्रोडक्शंस भारत में रिलीज करेगी 'रामायण'!

रामायण पार्ट 1 इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आने वाली है, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर रिलीज होगा. फिल्म की शूटिंग और VFX को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है. रिपोर्ट्स के अनुसार नमित मल्होत्रा की प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म के 30 मिनट के फुटेज कई स्टूडियोज को दिखाए. इसमें धर्मा प्रोडक्शंस सबसे ज्यादा प्रभावित हुई. 

डिस्ट्रीब्यूशन के लिए शुरुआत में 500 करोड़ रुपये की मांग की गई थी, जो बाद में 250 करोड़ रुपये पर फाइनल हो गई. हालांकि अभी इस डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. विदेशी डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स संभालेगी. 

ट्रेलर को लेकर भी बड़ी खबर है. रिपोर्ट्स कहती हैं कि 18 जुलाई 2026 को रामायण का ट्रेलर रिलीज होगा. इसे लॉस एंजेलिस में एक भव्य ग्लोबल इवेंट के जरिए लॉन्च किया जाएगा. फैंस अब इस ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रणबीर कपूर भगवान राम का रोल निभा रहे हैं, साई पल्लवी सीता बन रही हैं और यश रावण के किरदार में दिखेंगे. तीनों ही कलाकारों का कॉम्बिनेशन दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहा है.

फिल्म के VFX, स्केल और भव्यता को देखते हुए इसे भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है. धर्मा प्रोडक्शंस करण जोहर की कंपनी है, जो पहले ही कई बड़ी फिल्मों को डिस्ट्रीब्यूट कर चुकी है. अगर यह डील फाइनल होती है तो 'रामायण' को देशभर के थिएटर्स तक पहुंचाने में धर्मा की मजबूत नेटवर्किंग काम आएगी.

फिल्म दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि इसे त्योहार से एक हफ्ता पहले रिलीज किया जा सकता है. 'रामायण' को लेकर देशभर में जबरदस्त उत्साह है. महाकाव्य रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर भव्य तरीके से पेश किया जा रहा है. रणबीर, सई और यश के लुक को देखकर फैंस पहले ही काफी एक्साइटेड हैं. ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म की चर्चा और बढ़ने वाली है.