menu-icon
India Daily

अंशुला कपूर के दुल्हन लुक में खास था मां का दुपट्टा, 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा बना हाइलाइट

अंशुला ने लिखा- 'जब मैं दुल्हन बनी, तो मैं अपने साथ सिर्फ एक ही चीज ले जाना चाहती थी और वो है मेरी मां का 42 साल पुराना जरदोजी का दुपट्टा.' इस दुपट्टे को लेकर उन्होंने पूरी शादी की सजावट तैयार कराई. अंशुला ने बताया कि उनके लहंगे, ज्वेलरी और बाकी चीजें सब इसी दुपट्टे को ध्यान में रखकर डिजाइन की गईं.

antima
Edited By: Antima Pal
अंशुला कपूर के दुल्हन लुक में खास था मां का दुपट्टा, 42 साल पुराना जरदोजी दुपट्टा बना हाइलाइट
Courtesy: X

Anshula Kapoor Post: फिल्म निर्देशक बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ शादी कर ली. शादी के एक दिन बाद अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी दुल्हन वाली खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक ऐसी खास बात बताई है, जो देखकर हर कोई भावुक हो गया.

अंशुला कपूर के दुल्हन लुक में खास था मां का दुपट्टा

अंशुला ने लिखा- 'जब मैं दुल्हन बनी, तो मैं अपने साथ सिर्फ एक ही चीज ले जाना चाहती थी और वो है मेरी मां का 42 साल पुराना जरदोजी का दुपट्टा.' इस दुपट्टे को लेकर उन्होंने पूरी शादी की सजावट तैयार कराई. अंशुला ने बताया कि उनके लहंगे, ज्वेलरी और बाकी चीजें सब इसी दुपट्टे को ध्यान में रखकर डिजाइन की गईं.

'मां की यादों के अहसास में...'

अंशुला ने आगे लिखा- 'अपनी जिंदगी के इस नए सफर की शुरुआत पर, मुझे अपनी मां की यादों के अहसास में लिपटे रहना सबसे सही लगा.' यह पोस्ट पढ़कर फैंस और परिवार वाले काफी इमोशनल हो गए. अंशुला फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन हैं. उनके शादी के लुक को तैयार करने में तीन डिजाइनरों ने मदद की. 

टैलेंटेड डिजाइनर तरुण तहिलियानी, मोहित राय और रुचि कृष्णा ने इस पुराने और कीमती दुपट्टे के इर्द-गिर्द पूरा लुक तैयार किया. अंशुला इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत और पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं. अंशुला की यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. लोग उनकी भावनाओं की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि मां की यादों को इस तरह शादी में शामिल करना बहुत खूबसूरत और इमोशनल है.

अंशुला ने दिखाया कि भले ही शादी कितनी भव्य हो, लेकिन पारिवारिक रिश्ते और मां का आशीर्वाद सबसे खास होता है. बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और परिवार के बाकी सदस्यों ने भी शादी में खूब धूमधाम से हिस्सा लिया. रोहन ठक्कर के साथ अंशुला की जोड़ी फैंस को पसंद आ रही है. अंशुला ने अपनी पोस्ट में मां की याद को सबसे ऊपर रखा. उन्होंने यह भी बताया कि यह दुपट्टा उनके लिए सिर्फ कपड़ा नहीं, बल्कि मां के प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक है. 42 साल पुराना यह दुपट्टा आज भी उतना ही खूबसूरत और कीमती है.