Bigg Boss 20

Lust Stories 3 में फिर दिखेगी इंटिमेसी और रिश्तों की कॉम्प्लेक्सिटी, राधिका आप्टे से अदिति राव तक स्टार्स का जमावड़ा

लस्ट स्टोरीज 3 का प्रीमियर 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा. इस एंथोलॉजी फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त में चार नामी निर्देशक शामिल हैं. विक्रमादित्य मोतवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज अपनी-अपनी कहानियां लेकर आए हैं.

X
Antima Pal

Lust Stories 3 Release Date: लस्ट स्टोरीज 3 का प्रीमियर 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा. इस एंथोलॉजी फ्रैंचाइज की तीसरी किस्त में चार नामी निर्देशक शामिल हैं. विक्रमादित्य मोतवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज अपनी-अपनी कहानियां लेकर आए हैं. फिल्म में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, विजय वर्मा, अली फजल समेत कई सितारे नजर आएंगे.

Lust Stories 3 में फिर दिखेगी इंटिमेसी और रिश्तों की कॉम्प्लेक्सिटी

नेटफ्लिक्स अपने एमी नॉमिनेटेड एंथोलॉजी सीरीज को वापस ला रहा है. लस्ट स्टोरीज 3 का प्रीमियर 18 सितंबर 2026 को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर होगा. इसमें चार अलग-अलग कहानियां हैं जो रिश्तों, इच्छाओं, आत्मीयता और इंसान के जटिल रिश्तों पर आधारित हैं. हर निर्देशक ने अपने अंदाज में कहानी कही है. एंथोलॉजी फॉर्मेट की वजह से दर्शकों को चार अलग-अलग नजरिए मिलेंगे.


फिल्म के कलाकारों में राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थंपी, विजय वर्मा, अभिषेक बनर्जी, सिद्धार्थ, अली फजल और गुरफतेह पीरजादा शामिल हैं. ये सितारे अलग-अलग कहानियों में अपनी भूमिकाएं निभाएंगे. चार निर्देशकों के अलग-अलग स्टाइल की वजह से फिल्म में विविधता देखने को मिलेगी.

नेटफ्लिक्स इंडिया की ओरिजिनल फिल्म्स डायरेक्टर रुचिका कपूर शेख ने कहा कि इस फ्रैंचाइज की खासियत हर बार खुद को नए रूप में पेश करने की है. उन्होंने बताया कि इस किस्त में इच्छाओं के जरिए पावर, कमजोरी, एजेंसी और समझौते जैसे मुद्दों को छुआ गया है. प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने कहा कि यह एंथोलॉजी हमेशा से अलग आवाजों को साथ लाकर परंपराओं को चुनौती देती रही है. नेटफ्लिक्स ने इसे ग्लोबल प्लेटफॉर्म दिया है. फ्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर आशी दुआ ने बताया कि नई किस्त में अलग-अलग टोन और नजरिए हैं, लेकिन फ्रैंचाइज की ईमानदारी और संवेदनशीलता बनी हुई है.

लस्ट स्टोरीज 3 आरएसवीपी और फ्लाइंग यूनिकॉर्न एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है. रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ इसके प्रोड्यूसर हैं. फिल्म सिर्फ नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज होगी. दर्शक चार अलग कहानियों के जरिए आधुनिक रिश्तों की उलझनों को करीब से देख पाएंगे. हर कहानी प्यार, इच्छा, कमजोरी और भावनात्मक संघर्ष को अपने तरीके से पेश करती है. नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म आसानी से उपलब्ध होगी.