T20 सेमी-फाइनल में पापा रणबीर और मम्मी आलिया संग नन्ही राहा हुई वायरल, स्टेडियम में दिखा कपूर फैमिली का जलवा; देखें फोटो
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में वायरल हुई नन्ही राहा. पापा रणबीर और मम्मी आलिया संग देखें तस्वीरें.
T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में कई स्टार्स अपना जलवा बिखेरते दिखे. उनके बीच बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार को अपनी प्यारी बेटी राहा कपूर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंडिया-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल का लुत्फ उठाते नजर आए. इस रोमांचक मैच के दौरान पूरे परिवार ने टीम इंडिया को जमकर चीयर किया, लेकिन इस दौरान सारी लाइमलाइट नन्हीं राहा ले उड़ी. सोशल मीडिया पर इस क्यूट फैमिली के कई वीडियो और तस्वीरें जमकर वायरल हो रहे हैं.
पापा की गोदी में बैठी दिखी राहा
वायरल हो रही तस्वीरों में राहा अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में बैठकर तालियां बजाती और टीम को चीयर करती हुई बेहद क्यूट लग रही हैं. एक खास तस्वीर में रणबीर अपनी लाडली के कंधे पर सिर रखकर बड़े प्यार से बातें करते दिखे. वहीं पास बैठी आलिया मुस्कुराते हुए इस खूबसूरत पल को एन्जॉय कर रही थी. मैच के दौरान राहा की मासूम हंसी और किसी चीज की तरफ इशारा करके हंसने वाले वीडियो ने इंटरनेट पर फैंस का दिल जीत लिया है.
रामायण और लव एंड वॉर
अगर वर्क फ्रंट की बात करें, तो रणबीर और आलिया दोनों के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के दमदार किरदार में नजर आएंगे. इस फिल्म में साई पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और यश रावण का रोल निभा रहे हैं. यह महाकाव्य दो भागों में बनेगा, जिसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगा. इसके अलावा रणबीर, आलिया और विक्की कौशल के साथ संजय लीला भंसाली की पीरियड ड्रामा 'लव एंड वॉर' में भी नजर आएंगे.