'मैं था खर्च पर पलने वाला बॉयफ्रेंड...', डेटिंग करते समय सुष्मिता सेन ने उठाया ललित मोदी का फायदा? सामने आया सच
ललित मोदी ने मुस्कुराते हुए बताया- 'सुष्मिता बहुत खूबसूरत, सेल्फ मेड और बेहद अमीर महिला हैं. उनके पास इतने डायमंड्स हैं कि मैंने इस दुनिया में किसी और के पास नहीं देखे. उन्होंने वो सब कुछ खुद कमाकर हासिल किया है.'
Lalit Modi Defends Sushmita Sen: बिजनेसमैन ललित मोदी ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन का बचाव करते हुए कहा कि वो गोल्ड डिगर बिल्कुल नहीं हैं, बल्कि वो खुद डायमंड डिगर हैं. ललित ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने और सुष्मिता के रिश्ते की खूबसूरत यादें शेयर कीं.
'वो सब बिल खुद चुकाती थीं'
ललित मोदी ने मुस्कुराते हुए बताया- 'सुष्मिता बहुत खूबसूरत, सेल्फ मेड और बेहद अमीर महिला हैं. उनके पास इतने डायमंड्स हैं कि मैंने इस दुनिया में किसी और के पास नहीं देखे. उन्होंने वो सब कुछ खुद कमाकर हासिल किया है. हमारे साथ घूमने-फिरने के दौरान कई बार ऐसा हुआ कि मुझे कुछ भी पे करने की जरूरत नहीं पड़ी. वो सब बिल खुद चुकाती थीं. मैं सच में उनके साथ केप्ट बॉयफ्रेंड जैसा फील करता था.'
'सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहना पूरी तरह गलत'
उन्होंने आगे मजाकिया अंदाज में कहा- 'अगर सुष्मिता गोल्ड डिगर नहीं हैं तो ललित मोदी डायमंड डिगर जरूर हैं और वो खुद डायमंड हैं!' ललित ने साफ कहा कि लोगों का सुष्मिता को गोल्ड डिगर कहना पूरी तरह गलत था. 'वो किसी से कुछ लेना ही पसंद नहीं करतीं. वो हमेशा खुद पर खर्च करती हैं.'
लोगों ने एक्ट्रेस को कहा था गोल्ड डिगर
चार साल पहले जब दोनों का रिश्ता सार्वजनिक हुआ तो सुष्मिता पर सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग हुई थी. उस समय सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखकर ट्रोल्स को जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था- 'I dig deeper than gold... and I've always preferred diamonds!!! And yes I still buy them myself!!!'
ललित मोदी ने खुलासा किया कि उन्होंने अपना वो फेमस अनाउंसमेंट पोस्ट सुष्मिता के सामने ही पोस्ट किया था, जब वो बिल्कुल एक्सपेक्ट नहीं कर रही थीं. उन्होंने कहा- 'ये रिश्ता पैसे के लिए कभी नहीं था. ये बहुत खास रिश्ता था.' सुष्मिता सेन बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से नाम कमाया है.
सुष्मिता सेन ने 'मैं हूं ना', 'बीवी नंबर 1'और 'मैंने प्यार क्यों किया' जैसी फिल्मों के अलावा उन्होंने कई बिजनेस वेंचर्स भी शुरू किए हैं. इसी के साथ 2023 में एक इंटरव्यू के दौरान सुष्मिता ने ललित मोदी के साथ अपने रिश्ते को 'बस एक और दौर' बताया था.