कायली जेनर का बोल्ड अंदाज, अपने फुटवियर ब्रांड के लिए कराया न्यूड फोटोशूट
अमेरिकी स्टार कायली जेनर ने अपने फैशन ब्रांड 'Khy' और 'किया बोर्गिनी' के नए फुटवियर कलेक्शन के ऐड के लिए बोल्ड फोटोशूट कराया है.
अमेरिकी रियलिटी स्टार और बिजनेसवुमन कायली जेनर ने अपने फैशन ब्रांड 'Khy' और प्रसिद्ध इटैलियन फुटवियर ब्रांड 'किया बोर्गिनी' (Gia Borghini) के बीच नए फुटवियर कलेक्शन का ऐलान किया है. इस विज्ञापन अभियान के लिए उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद बोल्ड फोटोशूट साझा किया. तस्वीरों में वे केवल नए कलेक्शन की हिल्स पहने नजर आईं और अपने लंबे बालों से खुद को कवर किया.
इटली में बने खास हिल्स
इस नए कलेक्शन में सिल्वर स्ट्रैपी हिल्स और कई रंगों में वेज-हील्ड फ्लिप-फ्लॉप शामिल हैं. कायली ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वे सालों से किया बोर्गिनी के फुटवियर पहनती आ रही हैं और इटली में हाथ से तैयार किए गए इन जूतों को डिजाइन करना उनका सपना था. उन्होंने बताया कि उन्होंने इसके हर डिटेल पर बार-बार काम किया है. यह कलेक्शन 21 अगस्त से Khy.com पर उपलब्ध होगा.
कायली लगातार लॉन्च कर रहीं अपने ब्रांड्स
हाल ही में अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाली कायली जेनर लगातार नए ब्रांड्स के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने हाल ही में 'कायली कॉस्मेटिक्स' का नया फ्रैग्रेन्स कलेक्शन पेश किया है और मेटा (Meta) के साथ मिलकर स्मार्ट ग्लासेज भी डिजाइन किए हैं. इसके अलावा, उन्होंने पिछले महीने 'फ्रैंकीज बिकिनी' के साथ मेटैलिक और एनिमल प्रिंट्स में अपना स्विमवियर लाइन भी पेश किया था.