काइली जेनर ने 5 अरब रुपए की ब्रा पहनकर विक्टोरियाज फैशन शो में किया डेब्यू
काइली ने पारदर्शी मिनी स्कर्ट के साथ पारदर्शी हील और सफेद रंग के पंख पहनकर रनवे पर वॉक किया.
रियलिटी टीवी स्टार काइली जेनर ने विक्टोरियाज फैशन शो में डेब्यू करके अपने फैशन करियर में एक और मील का पत्थर जोड़ा है. काइली के डेब्यू में जिस एक चीज ने पूरी दुनिया में सुर्खियां बंटोरी वो थी उनकी ब्रा, जिसकी कीमत करीब 5 अरब रुपए बताई जा रही है. चमाचमाते हीरों की जटिल नक्काशी कर बनी इस ब्रा को बनाने में करीब 1000 घंटों का समय लगा.
4,410 से बनी है 1.8 किलोग्राम की ब्रा
काइली ने पारदर्शी मिनी स्कर्ट के साथ पारदर्शी हील और सफेद रंग के पंख पहनकर रनवे पर वॉक किया. वैसे तो इस पहनावे ने उनके डेब्यू में विक्टोरिया के सीक्रेट ग्लैमर का सिग्नेचर पेश किया लेकिन चकाचौंध कर देने वाली उनकी ब्रा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वोग की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे पहले किसी भी मॉडल ने इतनी महंगी ब्रा नहीं पहनी है. यह ब्रा कंपनी जैकब एंड कंपनी के ज्वैलरी डिजाइनर जैकब अराबो के सहयोग से बनाई गई है. इस विशेष आभूषण वाली ब्रा में 75.54 कैरेट के चमकदार कट वाले चमकीले पीले हीरे के चारों ओर 4,410 प्राकृतिक चमकीले हीरे लगे हैं. 1000 से अधिक घंटों में तैयार हुई इस जटिल ब्रा को 15 कुशल कारीगरों ने बनाया. इस लॉन्जरी का वजन कुल मिलाकर 1.8 किलोग्राम था. विक्योरियाज डिजाइन द्वारा इस ब्रा को पेश करने के लिए काइली जेनर को चुनने का फैसला जानबूझकर और रणनीतिक रूप से लिया गया था.
Also Read
सेलमैन ने कहा, 'काइली वास्तव में फैशन, संस्कृति, टीवी और किसी एक चीज से परे जाकर अपनी पहचान रखती हैं. हम भी ठीक यही करते हैं. यह कार्यक्रम इतना बड़ा है, यह एक सच्चा मनोरंजन है और मैं समझता हूं कि वह इसके लिए एक बेहतरीन मोटिवेशन हैं. उन्होंने वास्तव में अपनी एक अलग संस्कृति बनाई है.' काइली ने विक्टोरियाज सीक्रेट के दिग्गजों और सुपरमॉडल्स की नई पीढ़ी के साथ रनवे को शेयर किया.