US Israel Iran War

'हमें मारने की धमकी दी जा रही है', कुंभ मेला गर्ल मोनालिसा भोसले ने 'लव जिहाद' विवाद के बीच मांगी मदद; Video

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा था कि ये 'लव जिहाद' नहीं है, शादी हिंदू रस्मों से हुई और वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. फरमान भी एक्टर हैं और दोनों ने मिलकर इस आरोप को खारिज किया. लेकिन शादी के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. कुछ लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं, तो कुछ 'लव जिहाद' का मामला मान रहे हैं.

x
Antima Pal

मुंबई: महाकुंभ मेला की वायरल सनसनी मोनालिसा भोसले अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी शादी के बाद मिल रही मौत की धमकियां हैं. कुंभ मेला में रुद्राक्ष और माला बेचते हुए अपनी खूबसूरत आंखों और मुस्कान से सोशल मीडिया पर छा जाने वाली मोनालिसा ने महाराष्ट्र के एक्टर फरमान खान से इंटरफेथ मैरिज की थी, जिसे लेकर 'लव जिहाद' के आरोप लगे थे.

'हमें खुलेआम मारने-काटने की धमकी दी जा रही'

अब दोनों ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि उन्हें खुलेआम मारने-काटने की धमकियां मिल रही हैं. मोनालिसा और फरमान ने वीडियो में कहा- 'नमस्ते दोस्तों, मैं मोनालिसा भोसले और ये मेरे पति फरमान खान हैं. मैं ये वीडियो एक लेटर के साथ सभी को मेल कर रही हूं. प्लीज हमारी मदद करें. हमें खुलेआम मारने-काटने की धमकी दी जा रही है.'

महाकुंभ 2025 में प्रयागराज में मोनालिसा वीडियो वायरल

उन्होंने ये वीडियो और लेटर मुख्यमंत्री, कमिश्नर और मीडिया को भेजा है, जिसमें सुरक्षा की मांग की गई है. मोनालिसा ने अपील की है कि प्रशासन तुरंत हस्तक्षेप करे और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराए. ये विवाद तब शुरू हुआ जब महाकुंभ 2025 में प्रयागराज में मोनालिसा वीडियो वायरल हुए. मध्य प्रदेश के माहेश्वर की रहने वाली ये लड़की बनजारा कम्युनिटी से ताल्लुक रखती है. उसकी हल्की आंखों और आत्मविश्वास भरी सेल्स पिच ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया. बाद में उसे फिल्मों में भी मौका मिला.

परिवार के विरोध के कारण दोनों ने पुलिस से प्रोटेक्शन मांगा

फरमान खान से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई थी और दोनों करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे. शादी केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर इलाके में एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से हुई. परिवार के विरोध के कारण दोनों ने पुलिस से प्रोटेक्शन मांगा था.

मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा था कि ये 'लव जिहाद' नहीं है, शादी हिंदू रस्मों से हुई और वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं. फरमान भी एक्टर हैं और दोनों ने मिलकर इस आरोप को खारिज किया. लेकिन शादी के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई. कुछ लोग इसे प्यार की जीत बता रहे हैं, तो कुछ 'लव जिहाद' का मामला मान रहे हैं. मोनालिसा के पिता ने भी पहले 'लव जिहाद' का आरोप लगाया था और मुख्यमंत्री से बेटी को वापस लाने की गुहार लगाई थी. अब मोनालिसा की तरफ से मौत की धमकियों का दावा सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और गर्म कर दिया है.